फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   power supply turned off in the Alapur for 18 hours

आलापुर में 18 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति

Sat, 20 Aug 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 20 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
power supply turned off in the Alapur for 18 hours
बिजली - फोटो : demo pic

विद्युत उपकेंद्र रामनगर से जुड़े उपभोक्ता इन दिनों खासे परेशान हैं। उपकेंद्र से जुड़ी लगभग 40 हजार आबादी एक बार फिर शुक्रवार शाम से लगभग 18 घंटे तक विद्युत आपूर्ति से वंचित रही। उपभोक्ताओं की कड़ी नाराजगी के बाद शनिवार पूर्वाह्न करीब क्षेत्र की आपूर्ति बहाल हो सकी।

विज्ञापन

 
विद्युत उपकेंद्र रामनगर से करीब तीन दर्जन गांव जुड़े हैं। लगभग 40 हजार आबादी को उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति दी जाती है। बदतर आपूर्ति व्यवस्था के चलते उपभोक्ताओं को इसका समुचित लाभ इन दिनों नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र में 18-18 घंटे तक अक्सर आपूर्ति ठप रहती है। शुक्रवार शाम एक बार फिर उपकेंद्र में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आ गयी।
विज्ञापन


इससे उपभोक्ताओं को आपूर्ति के लिए परेशान होना पड़ा। क्षेत्र के सैदपुर, इंदईपुर, हुसैनपुर, नीवा, पिपरा, गोहिला, मलपुरा, सैदपुर रसीदपुर, हथिनाराज व जल्लापुर समेत तीन दर्जन गांवों में आपूर्ति ठप होने के बीच उपभोक्ता पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों के फोन घनघनाते रहे। यह बात अलग है कि पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी कोई माकूल जानकारी नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
उपभोक्ताओं से कोई कर्मचारी तार टूट जाने की बात कह रहा था तो कोई उपकेंद्र में तकनीकी गड़बड़ी की। शुक्रवार रात भी बीत गई। 18 घंटे का समय बीत गया और आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो शनिवार को उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप गया। कुछ लोगों ने उपकेंद्र पहुंचकर आपत्ति जतायी। बाद में शनिवार पूर्वाह्न करीब क्षेत्र की आपूर्ति बहाल हो सकी।


उपभोक्ता दिनेश कुमार गुप्ता, राजेंद्र कुमार, अभय प्रताप सिंह, धीरेंद्र त्रिपाठी व आकाश अग्रहरी का कहना है कि पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से यह समस्या उत्पन्न होती है। कई बार उपभोक्ताओं को चंदा इकठ्ठा करके गड़बड़ी दूर करानी पड़ती है। जेई अवधेश यादव ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई थी, उसे बहाल कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed