{"_id":"5f5e523a8ebc3e4c9418b56a","slug":"power-supply-interrupted-for-10-hours-ambedkar-nagar-news-lko539995037","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 घंटे तक बंद रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 घंटे तक बंद रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अनियंत्रित तेज रफ्तार परिवहन निगम की बस ने टक्कर मारकर बिजली के खंभे को तोड़ दिया। नतीजतन अकबरपुर नगर की लगभग 45 हजार की आबादी को 10 घंटे तक भीषण उमस भरी गर्मी में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत रविवार सुबह पेयजल को लेकर हुई। एक-एक बाल्टी पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ा। रविवार देर शाम तक गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल की जा सकी। दिनभर बिजली न होने से संबंधित क्षेत्र के दुकानदारों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
शनिवार मध्यरात्रि के बाद लगभग एक बजे अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ जाने वाली गली के सामने स्थित विद्युत खंभे को उधर से गुजर रही परिवहन निगम की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। खंभा पूरी तरह उखड़ गया जिससे बंच केबल भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। नतीजतन संबंधित क्षेत्र की 45 हजार से अधिक की आबादी अंधेरे में डूब गई।
विद्युत खंभे के क्षतिग्रस्त होने से मीरानपुर, पेवाड़ा, अहिराना, कुंज गली, तमसा मार्ग, रसूलपुर हौजपट्टी समेत कई अन्य क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति से संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को लगभग 10 घंटे तक भीषण उमस भरी गर्मी से दो-चार होना पड़ा। सबसे अधिक समस्या रविवार सुबह पेयजल को लेकर हुई।
विज्ञापन
एक-एक बाल्टी पानी के लिए नागरिकों को एक हैंडपंप से दूसरे हैंडपंप का चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ा। रविवार देर शाम गड़बड़ी दूर कर कुछ क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकी लेकिन ज्यादातर क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इससे संबंधित क्षेत्र में विद्युत चालिक लघु उद्योग भी प्रभावित हुए। आटा चक्की, तेल चक्की के साथ ही वेल्डिंग का कार्य प्रभावित हुआ।
भीषण उमस भरी गर्मी में बदतर विद्युत आपूर्ति का दंश झेलने वाले उपभोक्ता राजेंद्र कुमार, नीलेश मिश्र व अनुराग श्रीवास्तव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर में लगे ज्यादातर विद्युत खंभे पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। आए दिन ये हल्की टक्कर में ही क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इन्हें बदले जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
नगर के इम्तियाज हुसैन, वसी रजा व हर्ष गुप्ता ने कहा कि भीषण उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन इसका पॉवर कॉरपोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा। मात्र एक विद्युत खंभे को बदलने में पूरा दिन लगा दिया गया। इससे न सिर्फ भीषण उमस भरी गर्मी में विभिन्न मुश्किलें उठानी पड़ी बल्कि पूरे दिन विद्युत चालित उद्योगधंधे ठप रहे।
अधिशाषी अभियंता विद्युत वीके पटेल ने बताया कि बस की टक्कर से विद्युत खंभा क्षतिग्रस्त हुआ था। रविवार दिन में इसे बदलवाकर नया खंभा लगवा दिया गया। ज्यादातर क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। देर रात तक पूरी तरह आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।