{"_id":"6a5e56a05666ea9eef080332","slug":"power-supply-goes-haywire-amid-the-rain-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-161025-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बारिश के बीच बिजली व्यवस्था बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बारिश के बीच बिजली व्यवस्था बेपटरी
विज्ञापन
एसपी आवास के निकट खराब ट्रांसफार्मर उतारते बिजलीकर्मी। संवाद
अंबेडकरनगर। बारिश के बीच जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। अकबरपुर, टांडा और जलालपुर समेत कई क्षेत्रों में रातभर बिजली गुल रहने और लगातार ट्रिपिंग से हजारों उपभोक्ताओं को उमस के बीच रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
अकबरपुर के पटेलनगर बिजलीघर से जुड़े गदायां मोहल्ले में रविवार रात 10 बजे जंपर कटने से आपूर्ति ठप हो गई। लगभग एक हजार की आबादी पूरी रात बिजली के बिना रही। सोमवार सुबह करीब आठ बजे फॉल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल हुई। साउथ-वेस्ट फीडर से जुड़े अशोक बिहार सहित करीब 30 गांवों में भी रात 12 बजे बिजली चली गई। कई घंटे आपूर्ति बाधित रहने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों को पूरी रात परेशानी झेलनी पड़ी।
टांडा और जलालपुर क्षेत्रों में भी रातभर ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को सिंचाई कार्य प्रभावित होने की चिंता सताने लगी। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में हल्की बारिश के बाद कुछ समय के लिए बिजली बाधित रही, जिसे देर रात बहाल किया गया। पुलिस लाइन के पास लंबे समय से खराब ट्रांसफार्मर को बिजली विभाग ने उतारकर कार्यशाला भेज दिया है। अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकांश फॉल्ट दूर कर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई है और शेष समस्याओं का भी समाधान कराया जा रहा है।