फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Power supply from seven power stations remained disrupted for three hours.

Ambedkar Nagar News: तीन घंटे गुल रही सात बिजली घरों की बिजली

Sun, 11 Oct 2026 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Power supply from seven power stations remained disrupted for three hours.
जिला अस्पताल के निकट जर्जर बिजली खंभा बदलते बिजलीकर्मी। स्रोत विभाग
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में बिजली विभाग के अनुरक्षण कार्य के चलते रविवार को सात बिजली घरों की आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रही। इससे एक लाख से अधिक आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। नवरात्र के पहले दिन और रविवार की छुट्टी होने के कारण अधिकांश लोग घरों में थे। लंबे समय तक बिजली न रहने से घरों के इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज, जिला न्यायालय, सूरापुर, बलया जगदीशपुर, कल्यानपुर, मरैला और दरगाह बिजली घरों की आपूर्ति सुबह 10 बजे बंद कर दी गई। इस दौरान बिजलीकर्मियों ने तारों पर लटक रही पेड़ की टहनियों की छंटाई की। साथ ही जर्जर बिजली तारों की मरम्मत और अन्य जरूरी अनुरक्षण कार्य किए गए। दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को दैनिक कामकाज निपटाने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट के निकट लंबे समय से टूटे लोहे के बिजली खंभों को जेसीबी की मदद से हटवाकर ठीक कराया गया। इसके अलावा क्षेत्र में जर्जर बिजली तारों को बदलने का काम भी किया गया। विभाग का कहना है कि निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए समय-समय पर अनुरक्षण कार्य जरूरी है। हालांकि, इसके चलते उपभोक्ताओं को कुछ समय के लिए परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed