{"_id":"c949d36b8db8f18a131e344c0685af3e","slug":"power-supply-drying-up-in-heavy-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में बिजली आपूर्ति बेपटरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में बिजली आपूर्ति बेपटरी
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sat, 11 Jul 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे अधिक समस्या पेयजल को लेकर हुई। जलापूर्ति ठप होने से लोगों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ा। बारिश के चलते जगह जगह हुए जलभराव से भी लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जिले में जर्जर विद्युत उपकरणों के सहारे की जा रही विद्युत आपूर्ति का खामियाजा अब बारिश के दौरान लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार देर शाम से ही तेज हवा के साथ बारिश का शुरू हुआ सिलसिला शनिवार को भी पूरे दिन जारी रहा। इसका सीधा प्रभाव विद्युत आपूर्ति पर भी पड़ा।
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम हुई बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया। जिला मुख्यालय की विद्युत आपूर्ति छिन्न भिन्न हो गई। तेज हवा से कई जगह जर्जर हो चुके तार टूटकर गिर गए। कई जगह विद्युत खंभे झुक गए। नतीजतन शुक्रवार पूरी रात बिजली आती-जाती रही।
विज्ञापन
शनिवार सुबह पांच बजे से आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी थी। इससे एक तरफ जहां बिजली न रहने से लोगों विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना वहीं एक एक बाल्टी पानी के लिए लोगों को इधर उधर भटकना पड़ा।
अकबरपुर नगर के रामसूरत व मनोज कुमार ने कहा कि यदि समय रहते जर्जर हो चुके उपकरणों को बदल दिया गया होता, शायद इतनी समस्या से दो चार न होना पड़ता। उधर साउथ बेस्ट फीडर से जुड़ी विद्युत आपूर्ति भी पटरी से उतर गई है। मरथुआ सरैया, अरजानीपुर, शुक्लहिया, बनगांव डिहवा व अशरफपुर बरवां समेत दर्जनों गांवों में शुक्रवार सायं से ही आपूर्ति ठप हो गई है।
इसके अलावा लगातार हो रही बारिश से जगह जगह उत्पन्न जलभराव से लोगों को आवागमन में व्यापक समस्या का सामना करना पड़ा। अकबरपुर फैजाबाद मार्ग, शहजादपुर सब्जी मण्डी, दालमण्डी, लोहा मण्डी, चौक क्षेत्र, मुरादाबाद, बस स्टेशन क्षेत्र, पटेलनगर, कोतवाली के निकट, कलक्ट्रेट के निकट, टांडा रोड सहित कई अन्य मार्गों पर जगह जगह न सिर्फ जलभराव उत्पन्न हो गया, वरन नाले व नालिों का गंदा पानी भी सड़क पर बहने लगा।
इससे सबसे अधिक समस्या दो पहिया वाहन चालकों व पैदल चलने वालों को हुई। उधर लगातार रुक रुककर हो रही बारिश ने धान किसानों के चेहरे अवश्य खिला दिए। खेतों में पर्याप्त मात्रा में पानी होने के चलते धान की रोपाई का कार्य तेज हो गया। अकबरपुर के किसान जगदीश वर्मा व संतराम ने कहा कि यदि इसी प्रकार से रुक रुककर बारिश होती रहे, तो इसका व्यापक लाभ धान की फसल को मिलेगा।