{"_id":"63ff9f5d7b4c2573f20869c4","slug":"power-supply-according-to-roster-ambedkar-nagar-news-c-13-1-110467-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रोस्टर के अनुसार करें बिजली की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रोस्टर के अनुसार करें बिजली की आपूर्ति
Thu, 02 Mar 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। होली व शब-ए-बरात पर बिजली की बेहतर आपूर्ति के लिए डीएम अविनाश सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें रोस्टर के अनुरूप आपूर्ति न किए जाने पर नाराजगी जताई। व्यवस्था में सुधार का सख्त निर्देश दिया।
डीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त कराने, जर्जर तारों को बदलवाने तथा खंभों को पॉलिथीन से कवर कराने का निर्देश दिया। कहा कि पावर कार्पोरेशन की टीम होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करे कि कहीं पर होलिका स्थल के ऊपर से तार नहीं गुजर रहा है। समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम बनाने का निर्देश दिया।
कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग का दायित्य है। ऐसे में किसी तरह की शिथिलता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस मौके पर एसडीएम मोहनलाल गुप्त, अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ, जिला सूचना अधिकारी संतोष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।