फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Power cut in the scorching heat made the condition worse

Ambedkar Nagar News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने किया बुरा हाल

Sat, 10 Jun 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 10 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Power cut in the scorching heat made the condition worse
- पंडाटोला में फुंका ट्रांसफार्मर, बसखारी रोड पर टूटा तार, 15 हजार लोग रहे प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। बढ़ती गर्मी के बीच अकबरपुर नगर में बिजली संकट को लेकर हाहाकार की स्थिति है। कहीं तार टूटकर गिर रहा है तो कहीं ओवरलोड ट्रांसफार्मर जल रहा है। शुक्रवार रात शहजादपुर के पंडाटोला में ट्रांसफार्मर फुंक गया। जर्जर तार भी टूट गया। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। नतीजा यह रहा कि पूरी रात लगभग 15 हजार लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। शनिवार को भी लगभग पूरे दिन गर्मी से लोग परेशान रहे। नगर में बसखारी रोड पर भी बिजली आपूर्ति तार टूटने की वजह से ठप रही। कई अन्य क्षेत्रों में भी आपूर्ति पर असर पड़ा।
शुक्रवार रात लगभग नौ बजे पडाटोला स्थित ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे पहले केबल भी जल गई। नतीजा यह रहा कि पंडाटोला, शहजहांपुर, शहजादपुर पूर्वी व पश्चिम क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने पाॅवर कार्पोरेशन के कर्मचारियों व अधिकारियों के फोन घनघनाने शुरू किए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नतीजा यह रहा कि पूरी रात भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को करवट बदलकर गुजारनी पड़ी। शनिवार सुबह उम्मीद थी कि गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। ऐसे में तपिश बढ़ने के साथ ही तेज गर्मी में उपभोक्ता काफी परेशान हुए। लगभग 15 हजार की आबादी भीषण गर्मी से जूझते हुए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को कोसती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मरैला विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में भी अनियमित बिजली आपूर्ति ने उपभोक्ताओं को आजिज कर दिया। सुबह से ही थोड़ी-थोड़ी देर पर कटौती शुरू हो गई जो देर शाम तक चलती रही।
बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग
20 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए। पेयजल संकट के बीच एक-एक बाल्टी पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हुए। राजेंद्र व सौरभ ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ। अक्सर ओवलोड के चलते ट्रांसफार्मर जल जाता है। भीषण गर्मी में पानी के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। कहीं कोई सुनने वाला नहीं है। गड़बड़ी दूर करने को लेकर सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है।

नहीं हो रही सुनवाई
फोटो 7
शहजहांपुर निवासी मोहम्मद जमाल अहमद अंसारी ने कहा कि शासन द्वारा जो हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है उस पर भी शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा अधिशाषी अभियंता से लेकर अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भी फोन किया। सभी ने सिर्फ जल्द गड़बड़ी दूर करने का आश्वासन ही दिया। आरोप लगाया कि लगभग हर सप्ताह ऐसी गड़बड़ी होती है। समस्या के स्थायी निस्तारण कराने को लेकर जिम्मेदार गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

ट्रिपिंग ने बढ़ाई मुश्किल
फोटो 8
पहितीपुर निवासी भोलानाथ ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती के साथ बार-बार ट्रिपिंग की समस्या हो रही है। ऐसा जर्जर हो चुके उपकरणों के चलते हो रहा है। आदमपुर तिंदौली निवासी राजदेव सिंह व शिवम अग्रहरि ने कहा कि बिजली आने-जाने का कोई समय ही नहीं रह गया है। बार-बार बिजली कटने से कई प्रकार की समस्याएं खड़ी हो रही हैं।

दूर कराई जा रही गड़बड़ी
उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए सभी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। पंडाटोला में ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी है। गड़बड़ी दूर कराई जा रही है।
अनूप कुमार सिंह, अधिशाषी अभियंता, विद्युत, अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed