{"_id":"64a06612ea23df43fc025c36","slug":"power-crisis-ambedkar-nagar-news-c-13-1-315030-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बारिश ने बढ़ाया बिजली संकट, 70 हजार आबादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बारिश ने बढ़ाया बिजली संकट, 70 हजार आबादी परेशान
Sat, 01 Jul 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बारिश के चलते बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अकबरपुर उपकेंद्र में खराब हुआ 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर शनिवार को दूसरे दिन भी दुरुस्त नहीं हो सका। कटेहरी, जहांगीरगंज व टांडा क्षेत्रों के 60 से अधिक गावों में बिजली आपूर्ति शनिवार को ठप रही। इससे लगभग 70 हजार आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार दूसरे दिन हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया।
अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र परिसर में लगे 10 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर में शुक्रवार को तकनीकी खराबी आ गई। टेस्टिंग टीम के निरीक्षण में पता चला कि उसमें एलटी साइड में कुछ गड़बड़ी है, जिससे 33 हजार वोल्ट लाइन को 11 हजार वोल्ट में बदलने में समस्या हो रही। टीम ने गड़बड़ी को शनिवार को दूर तो कर दिया लेकिन आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
इसके चलते अकबरपुर उपकेंद्र से जुड़े चार फीडर कम्पोजिट, एलआईसी, अकबरपुर सब अड्डा व स्पेयर फीडर की लगभग 40 हजार आबादी को वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली की आपूर्ति कराई गई। इससे लोगों को शनिवार को दिन भर बार-बार कटौती का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कटेहरी सेनपुर फीडर में आई गड़बड़ी के चलते शुक्रवार शाम आपूर्ति ठप हो गई थी। इससे टेमा, समथा, तेजापुर व गोविंदापुर समेत आधा दर्जन गांव की बिजली रात भर गुल रही। लगभग 10 हजार की आबादी को उमस भरी गर्मी के बीच अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। शनिवार देर शाम तक गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
इसके अलावा अमेदा, मरथुआ सरैया, चांदपुर भटपुरा, जयमालापुर, अलावलपुर, इस्माइलपुर, रोशनगढ़, सीहमई मोलनापुर, करजी नंदापुर, पहाड़पुर, बड़ागांव, बलरामपुर, उकरा, जगदीशपुर, डल्लापुर, चंदैनी, भगवानपुर, तिरमुहानी, करमुलहा, छितौनी आदि गावों की बिजली आपूर्ति अलग-अलग खामियों के चलते शुक्रवार रात के साथ शनिवार दिन में बंद रही। आपूर्ति में खराबी को शनिवार शाम तक दूर नहीं किया जा सका था।
दिक्कतों को कराया जा रहा दूर
बिजली आपूर्ति में आई दिक्कतों को प्राथमिकता पर दूर कराया जा रहा है। 10 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर की गड़बड़ी दूर हो गई है। रविवार से बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
-अंबा प्रसाद वशिष्ठ, अधीक्षण अभियंता