फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   population

जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता के लिए डीएम ने रवाना किया वैन

Thu, 11 Jul 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
population
अंबेडकरनगर। बढ़ती जनसंख्या किसी भी समाज व देश के विकास में बड़ी बाधा उत्पन्न करती है। ऐसे में इस पर अंकुश लगना जरूरी है। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सभी को जागरूक होना होगा। जागरूकता के आधार पर ही बढ़ती जनसंख्या पर अंकुश लग सकता है। यह बातें गुरुवार को विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवारे का शुभारंभ करते हुए डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कही। अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज से जागरूकता रैली व वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए लोगों से आह्वान किया कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर न सिर्फ वे खुद जागरूक हों बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि देश में बढ़ती जनसंख्या अत्यंत चिंताजनक है। जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में दूसरा स्थान है। बढ़ती जनसंख्या किसी भी समाज व देश के विकास में अवरोधक होती है। ऐसे में देश के हित के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है। ऐसा तभी हो सकता है, जब जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सभी जागरूक हों। हम दो, हमारे दो के नारे को साकार बनाने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। जनसंख्या नियंत्रण के लिए विभिन्न प्रकार की दवाएं व अन्य व्यवस्थाएं हैं। इनका सभी को बढ़ चढ़कर प्रयोग करना चाहिए। जागरूकता के आधार पर ही जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन

बाद में रैली अकबरपुर बस स्टेशन, पटेलनगर तिराहा होते हुए वापस विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। सीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि रैली के साथ ही दो जागरुकता वैन को भी डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक करेंगी। बताया कि 11 से 31 जुलाई तक विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवारे के दौरान जगह जगह गोष्ठियों, चौपाल व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान डा. हेमंत कुमार, डा. मुकुल त्रिपाठी, डा. अशोक कुमार गुप्त, अनिल कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य बिपिन सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एनसीराम, चंद्रसेन वर्मा, रितेश कुमार, प्रीतम विक्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed