{"_id":"5ee3ba3a8ebc3e432a62af3d","slug":"pond-ambedkar-nagar-news-lko525700614","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में जहर डालने से 10 क्विंटल से अधिक मछलियां मरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में जहर डालने से 10 क्विंटल से अधिक मछलियां मरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरधाभिउरा गांव में तालाब में अराजकतत्वों द्वारा जहरीला पदार्थ डाल देने से लगभग दस कुंतल मछलियों की मौत हो गई। पीड़ित के मुताबिक इस घटना से उन्हें करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरधाभिउरा निवासी कृष्ण प्रताप सिंह ने घर के सामने स्थित तालाब में विभिन्न प्रजातियों की मछलियां पाल रखी हैं, जिसकी वे समय समय पर देखरेख भी करते रहते हैं।
भुक्तभोगी के अनुसार वे गुरुवार रात्रि करीब 10 बजे तालाब की निगरानी करने के लिए गए, तब तक सब कुछ सामान्य था। इस बीच शुक्रवार सुबह वे जब तालाब की ओर टहलने के लिए निकले तो वहां का नजारा देख सन्न रह गए। तालाब में पाली गईं ज्यादातर मछलियों की मौत हो चुकी थी, जबकि कुछ मछलियां पानी में तड़प रही थीं। बाद में उनकी भी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य भी तालाब का नजारा देख हतप्रभ रह गए। बाद में किसी तरह से मरी हुई सभी मछलियों को तालाब से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
भुक्तभोगी ने आशंका व्यक्त की है कि अराजकतत्वों द्वारा रंजिशवश तालाब में कोई जहरीला पदार्थ डाल दिया गया, जिससे मछलियों की मौत हो गई। पीड़ित के मुताबिक तालाब में लगभग दस कुंतल मछलियां थी, जिसमें सभी की मौत हो चुकी है। इससे उन्हें करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उधर पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। एसओ अमित सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले में छानबीन की जा रही है।