फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   polution

गोष्ठी में पर्यावरण बेहतरी के लिए छात्र छात्राओं से सहयोग का आह्वान

Thu, 18 Jul 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
polution
‘श्अंबेडकरनगर। स्वच्छता पखवाड़े के तहत जन शिक्षण संस्थान ने आरके पैसिफिक कालिजिएट में गोष्ठी की। इसमें छात्र-छात्राओं व उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया। कहा गया कि शुद्ध वातावरण के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है। स्वच्छता सिर्फ घर व शौचालयों तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसे हर क्रिया कलाप में शामिल करने की जरूरत है।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन के राजीव कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता के प्रति हम सभी को सजग रहना होगा तथा समाज को भी जागरूक करना होगा। कई बार लोग अपने घर के आसपास व नालियों आदि में कूड़ा व पालिथीन आदि फेंक देते हैं जिससे पूरा वातावरण प्रदूषित हो जाता है। इससे कई गंभीर बीमारियां पैदा हो जाती है। इसलिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है कि कूड़ा आदि एक निश्चित स्थान पर रखें ताकि उसे बाद में नष्ट किया जा सके।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि बातचीत या भाषणों के दौरान तो लोग स्वच्छता को बेहद जरूरी बताते हुए समाज को इससे आगाह करते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर इतनी तेजी नहीं दिखाई जाती। संस्थान निदेशक अरुण कुमार शाही ने कहा कि बीमारियों को दूर करने के लिए अपने घरों के आसपास की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस बात का खास ध्यान रखा जाए कि कूलर आदि में पानी न इकट्ठा होने पाए। इस मौके पर शंभूलाल मौर्य, चेतन सक्सेना, देवेश कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य राहुल शुक्ल, पुष्पलता वर्मा व राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed