फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pollution testing machine found faulty, license will be cancelled

Ambedkar Nagar News: खराब मिलीं प्रदूषण जांच मशीनें, लाइसेंस होगा निरस्त

Thu, 10 Oct 2024 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Pollution testing machine found faulty, license will be cancelled
अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत जिले के सभी प्रदूषण जांच केंद्र का एआरटीओ ने औचक निरीक्षण किया। इसमें पांच केंद्रों की मशीनें बंद मिलीं। अन्य कई मानक का पालन नहीं पाया गया। एआरटीओ ने इन प्रदूषण जांच केंद्रोंं का लाइसेंस रद्द करने के लिए शासन को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन

एआरटीओ सतेंद्र कुमार यादव एक दिन पहले 18 वाहन प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वे सबसे पहले अवध प्रदूषण जांच केंद्र पर पहुंचे थे। इसके बाद जनकल्याण, मां सहोदया, सुरेश जनकल्याण, त्रिपाठी वेलफेयर सोसाइटी आदि प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण की सूचना पर कई संचालक अपनी दुकान बंद कर निकल लिए थे।
विज्ञापन

जिन केंद्रों का एआरटीओ ने निरीक्षण किया, उनमें किसी की जांच मशीन धूल फांक रही थी, तो कहीं मशीन खराब मिली। एक प्रदूषण जांच केंद्र पर पहुंचकर एआरटीओ ने जब अपने वाहन के प्रदूषण की जांच करने को कहा तो संचालक ने असमर्थता जताई। इस पर एआरटीओ ने संचालक को फटकार लगाई। अपर परिवहन आयुक्त को पत्र भेजकर इन सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed