फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Poll of open recovery under the supervision of the minister

मंत्री के निरीक्षण में खुली वसूली की पोल

Sat, 07 May 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Poll of open recovery under the supervision of the minister
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल के डायलिसिस वार्ड में मरीजों से जानकारी लेतीं महिला कल्याण बाल विकास ए? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में मरीजों से इलाज के नाम पर हो रही उगाही की पोल शनिवार को प्रदेश की बाल विकास पुष्टाहार एवं महिला कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतिभा शुक्ला के सामने खुल गई। वार्ड में भर्ती मरीजों ने मंत्री से शिकायत की कि उनसे यहां पैसों की वसूली की जाती है। मरीजों के तीमारदारों ने बेड से चादर हटाकर मंत्री को दिखाया कि कैसे जर्जर एवं फटे बेड पर भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इस पर मंत्री ने इन सबकी जांच कराने का निर्देश डीएम को दिया। मंत्री ने वार्डों में गर्मी से बेहाल मरीजों व तीमारदारों की सुविधा के लिए कूलर भी लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिए जाने के दावे शनिवार को उस समय खोखले साबित हुए, जब बाल विकास पुष्टाहार एवं महिला कल्याण राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला जिला अस्पताल के निरीक्षण पर पहुंचीं। वैसे तो अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार को ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं, लेकिन शनिवार को उसकी सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं।
विज्ञापन

हुआ यह कि मंत्री प्रतिभा शुक्ला लेबर रूम, ऑक्सीजन प्लांट व डायलिसिस वार्ड का जब निरीक्षण कर रही थीं, तो इसी बीच कुछ तीमारदारों ने उनसे वार्ड नंबर चार में चलने का अनुरोध किया। इस पर वे सीधे वार्ड नंबर चार में पहुंच गईं। मरीजों व तीमारदारों से जानकारी लेती हुईं जब वह बेड संख्या 19, 20 व 21 पर पहुंचीं, तो वहां भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इलाज के नाम पर उनसे उगाही की गई है। कहा गया कि सिर्फ हम लोगों से ही नहीं, कई अन्य मरीजों व उनके तीमारदारों से भी इलाज के नाम पर वसूली की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों व तीमारदारों की ओर से उगाही किए जाने की शिकायत की गई, तो वहां मौजूद अस्पताल प्रशासन सन्न रह गया। वहां कुछ तीमारदारों ने बेड शीट को हटाया, तो क्षतिग्रस्त बेड की तस्वीर सामने आ गई। बेेड फटा हुआ था। तीमारदारों ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि इसी प्रकार के क्षतिग्रस्त बेड पर मरीजों को भर्ती किया जाता है। इस पर मंत्री ने मामले की जांच कराने के निर्देश डीएम को दिए। साथ ही यह भी कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
मंत्री को देख रो पड़ी तीमारदार
वार्ड नंबर चार में ही एक बेड पर सम्मनपुर निवासी अल्फिया भर्ती थी। बीते दिनों आई आंधी के साथ बारिश के बीच उसके पैर पर टिनशेड गिर पड़ा था, जिससे फ्रैक्चर हो गया था। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। मंत्री प्रतिभा शुक्ला जब उसके बेड के पास पहुंचीं, तो उन्हें देखते ही बालिका की मां फफक कर रो पड़ी। जब मंत्री से महिला ने कहा कि उसकी पुत्री को ब्लड की जरूरत है। मंत्री ने अधिकारियों की तरफ देखा तो वहां मौजूद अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि उसे ब्लड जरूर मिलेगा। ब्लड की कोई कमी नहीं है। अधिकारियों से आश्वासन पाकर अल्फिया के परिवारीजनों को काफी राहत महसूस हुई।
वार्डों में लगाए जाएं कूलर
भीषण गर्मी को देखते हुए मरीजों व तीमारदारों ने समुचित व्यवस्था न होने की शिकायत मंत्री से दर्ज कराई। बताया कि ऊपरी मंजिल का हिस्सा होने के कारण वार्डों में काफी गर्मी रहती है। केवल पंखे के सहारे गर्मी से राहत मिल पाना संभव नहीं हो रहा है। इस पर मंत्री ने जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड में जल्द कूलर लगाया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्ची से सुनी कविता
अंबेडकरनगर। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला कटेहरी विकास खंड के घाघूपुर परिषदीय विद्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं। केंद्र के निरीक्षण के बीच उन्होंने वहां बच्चों से कविता व अक्षर ज्ञान के बारे में जानकारी हासिल की। बेटी आदिती प्रजापति ने मंत्री के समक्ष कविता पढ़कर सुनाई। मंत्री ने कार्यकर्ता अमरावती की प्रशंसा की। उन्होंने पांच गर्भवती महिलाओं की जहां गोदभराई की, तो वहीं तीन बच्चों का अन्नप्रासन कराया। इसके बाद मंत्री अहिरौली थाने गईं। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का जायजा लिया। महिला पुलिसकर्मी चंचल सिंह से शिकायतों के बारे में जानकारी ली। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह को निर्देशित किया कि महिलाओं के प्रति पूरी तरह से नरमी बरती जाए। शिकायत दर्ज कराने पहुंचने वाली महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। इन मौके पर एमएलसी हरिओम पांडेय, डीएम सैमुअल पॉल एन, सीडीओ घनश्याम मीणा, एसडीएम पवन जायसवाल, सीओ अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश
राज्यमंत्री ने सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों में चल रहीं परियोजनाओं की समीक्षा की। सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। कहा कि शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखी जाए। अस्पतालों में मरीजों का सुचारु उपचार सुनिश्चित हो। स्कूल चलो अभियान को लगातार गति प्रदान की जाए। किसानों को अधिकतम संभव सहायता व सुविधा उपलब्ध कराई जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व समय का ध्यान रखने को कहा। मंत्री ने छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed