फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   polio mission

साढ़े तीन लाख बच्चों को आज बूथों पर दी जाएगी पोलियो की खुराक

Sun, 23 Jun 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
polio mission
अंबेडकरनगर। जिले के 1752 बूथों पर रविवार 23 जून को अभियान चलाकर साढ़े तीन लाख बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए जरूरी तैयारियां एक दिन पहले पूर्ण कर ली गईं। उधर अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को जिला मुख्यालय पर पल्स पोलियो अभियान जागरुकता रैली संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर से निकली। लोगों से आह्वान किया गया कि वे संबंधित बूथों पर पहुंचकर अपने बच्चों को पोलियो खुराक जरूर दें।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पल्स पोलियो रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए सीएमओ डा. अशोक कुमार ने लोगाों से आह्वान किया कि वे अभियान को सफल बनाने के लिए अपना पूरा सहयोग करें। 23 जून को चलने वाले अभियान के दौरान वे अपने बच्चों को संबंधित पोलिंग बूथों पर पहुंचकर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। जागरुकता के आधार पर ही पोलियो को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। बाद में रैली पुराने तहसील तिराहा, फौव्वारा तिराहा, चौक शहजादपुर, दोस्तपुर चौराहा होते हुए अस्पताल पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान डा. सुभाष, स्वास्थ्य शिषा अधिकारी एनसीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर सीएमओ ने बताया कि 23 जून को जिले के 1752 बूथों पर साढ़े 3 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 63 ट्रांजिट टीम लगाई गई हैं। इसके अलावा 17 मोबाइल टीम, स्वास्थ्य विभाग के 334, शिक्षा विभाग के 812, आईसीडीएस के 1358 कर्मचारी लगाए गए हैं। 2041 आशा बहुएं भी इस दौरान अपनी जिम्मेदारी को निभाएंगी। अभियान को सफल बनाने में 766 एनजीओ सहयोग करेंगे। बताया कि आगामी 24 से 28 जून तक घर घर अभियान चलाया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के 289, आईसीडीएस के 745 कर्मचारी, 1043 आशा बहू लगाई गई हैं। 228 पर्यवेक्षक व 24 सेक्टर पर्यवेक्षक भी अभियान पर नजर रखेंगे। बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी कदम एक दिन पहले ही पूर्ण कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed