{"_id":"62361973c3e8963d7679f5e6","slug":"polio-dose-will-be-given-at-1752-booths-today-ambedkar-nagar-news-lko6222647111","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 1752 बूथों पर दी जाएगी पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 1752 बूथों पर दी जाएगी पोलियो की खुराक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लगभग दो वर्ष बाद 20 मार्च को जिले के 1752 बूथों पर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। 3 लाख 23 हजार 171 बच्चों को पोलियो की खुराक दिए जाने के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा किया जा सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को चलने वाले अभियान में जो बच्चे पोलियो की खुराक लेने से वंचित रह जाएंगे, उनके लिए 21 मार्च से तीन दिन तक घर-घर अभियान चलेगा। इस बीच रविवार को चलने वाले पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को जिला मुख्यालय पर जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें आमजन को जागरूक करते हुए अपील की गई कि पोलियो को जड़ से समाप्त करने के लिए अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को संबंधित बूथ पर पहुंचकर पोलियो की खुराक जरूर दिलवाएं। साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
पोलियो को जड़ से समाप्त करने के लिए पल्स पोलियो अभियान चलाकर 5 वर्ष तक के बच्चों को बूथों पर पोलियो की खुराक दी जाती है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लगभग दो वर्ष पहले अभियान को रोक दिया गया था। अब जबकि कोरोना पर काफी हद तक अंकुश पाया जा चुका है, तो ऐसे में अब फिर से पोलियो अभियान रविवार को चलेगा। सीएमओ कार्यालय के हनुमान प्रसाद ने बताया कि 20 मार्च को जिले के 1752 बूथों पर पल्स पोलियो अभियान चलेगा। जिले में 3 लाख 23 हजार 171 बच्चों को पोलियो की खुराक दिए जाने का लक्ष्य है। इसके लिए कुल 1752 टीमें बनाई गई हैं, जिसमें लगभग 3 हजार कर्मचारी शामिल हैं। इसमें आशा बहू, आंगनबाड़ी कर्मचारी शामिल हैं। बताया कि लगभग दो वर्ष बाद रविवार को चलने वाले अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं।
21 से चलेगा घर-घर अभियान
सीएमओ कार्यालय के अनुसार 20 मार्च को चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के दौरान जो बच्चे पोलियो की खुराक लेने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 21 से 23 मार्च तक चलने वाले घर-घर अभियान के दौरान पोलियो की खुराक दी जाएगी। घर-घर चलने वाले अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 703 टीमें बनाई गई हैं। इसमें 228 सुपरवाइजर व 64 मोबाइल वैन शामिल रहेंगे। टीमों की ओर से ईंट भट्ठों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन
रैली निकाल लोगों को किया जागरूक
रविवार को चलने वाले अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को जिला मुख्यालय पर पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरानपुर अकबरपुर से निकली रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने अपील करते हुए कहा कि पोलियो जैसी बीमारी को जड़ से समाप्त करने की जिम्मेदारी हम सभी पर है। जागरूकता के आधार पर ही जिले को पोलियो मुक्त किया जा सकता है। पोलियो की खुराक को लेकर किसी भी प्रकार का भ्रम न रखें। संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पारसनाथ ने बताया कि रैली पुराने तहसील तिराहे, शहजादपुर, नई सड़क, फव्वारा तिराहे होते हुए अस्पताल पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में मिलने वाले लोगों से रैली में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पोलियो की खुराक दिए जाने की अपील की गई। इस मौके पर डॉ. सुभाषचंद्र, डॉ. आशा उपाध्याय, शाहिद कमर, पारसनाथ आदि मौजूद रहे।