फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Policemen were ready to stop the traffic jam

चक्का जाम रोकने को मुस्तैद रहे पुलिसकर्मी

Thu, 18 Feb 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Policemen were ready to stop the traffic jam
अंबेडकरनगर। नए कृषि कानून के विरोध में गुरुवार को रेल रोको आंदोलन को विफल बनाने के लिए पुलिस टीम सक्रिय नजर आयी। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की जिले के सभी पांचों रेलवे स्टेशनों पर तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

फिलहाल जिले के किसी भी रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने या फिर प्रदर्शन करने के लिए कोई नहीं पहुंचा। इससे जनपद पुलिस ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद डीएम व एसपी भी अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दिल्ली में नए कृषि कानूून के विरोध में करीब तीन माह से आंदोलन चल रहा है। राष्ट्रीय आह्वान था कि गुरुवार को किसान नए कृषि कानून के विरोध में रेल रोको अभियान चलाएंगे। इसके चलते जनपद पुलिस काफी सक्रिय दिखी। जिले में कुल पांच रेलवे स्टेशन अकबरपुर, मालीपुर, जाफरगंज, टांडा व कटेहरी पर गुरुवार सुबह से ही जीआरपी टीम के अलावा अतिरिक्त सिविल पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर रेलवे स्टेशन के जीआरपी प्रभारी राजमणि यादव ने बताया कि गुरुवार को किसानों के आंदोलन को देखते हुए पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ायी गई थी। सभी पांचों स्टेशनों पर सिविल पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे। फिलहाल किसी स्टेशन पर कोई प्रदर्शन करने या फिर रेल रोकने नहीं पहुंचा। कटेहरी प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन को देखते हुए अहिरौली पुलिस टीम सक्रिय नजर आयी।
सीओ भीटी रुक्मिणी वर्मा व एसओ अहिरौली प्रमोद सिंह ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर हालात का जायजा लिया। मौके पर किसी प्रकार का कोई धरना-प्रदर्शन नहीं किया गया। सीओ रुक्मिणी ने कहा कि आंदोलन की आशंका में सुरक्षा बढ़ायी गई थी। फिलहाल किसी ने कोई प्रदर्शन आदि नहीं किया।

उधर दोपहर बाद डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्लेटफार्म पर भ्रमण किया और पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने की सलाह दी। इसके अलावा अधिकारियों ने स्टेशन अधीक्षक व जीआरपी प्रभारी से आवश्यक जानकारी भी ली। डीएम ने स्टेशन अधीक्षक को यात्री सुविधाओं की बेहतरी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। कहा कि किसी यात्री को दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed