{"_id":"602eafed8ebc3ee9187e380a","slug":"policemen-rewarded-for-better-work-ambedkar-nagar-news-lko565543032","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत हुए पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत हुए पुलिसकर्मी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिस लाइन में गुरुवार को डॉयल 112 सेवा के 30 सिपाहियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। बेसिक पुलिस टैक्टिस के तहत दिए गए प्रशिक्षण में उन्हें आरोपियों की गिरफ्तारी करने, आरोपियों को काबू करने, तलाशी के दौरान की जाने वाली सावधानी समेत कई अन्य कार्रवाई को लेकर जरूरी जानकारी दी गई। बाद में प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने पर मुख्य आरक्षी चंद्रपाल को प्रथम स्थान मिला।
डॉयल 112 के प्रभारी एनएन शर्मा ने बताया कि लखनऊ से आए प्रशिक्षक अमित द्विवेदी, सुरेंद्र कुमार यादव व गौरव ने पीआरबी में तैनात 30 पुलिस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया। इसमें पुलिस कर्मियों को बेहतर प्रदर्शन करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी आरोपी को किस प्रकार से गिरफ्तार किया जाए और आरोपियों को किस प्रकार से कंट्रोल किया जाए।
साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि प्रतिकूल परिस्थितियां होने पर उनसे खुद को कैसे बचाते हुए कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त कई प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। बाद में प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वालों में मुख्य आरक्षी चंद्रपाल को प्रथम, माधव गंगवार को द्वितीय व आरक्षी महिला सरिता को तीसरा स्थान दिया गया। (संवाद)