फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police verified 670 history sheeters

Ambedkar Nagar News: पुलिस ने 670 हिस्ट्रीशीटरों का किया सत्यापन

Sun, 29 Dec 2024 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 29 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Police verified 670 history sheeters
अंबेडकरनगर। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर रविवार को विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा अभियान चलाकर 670 हिस्ट्रीशीटर का सत्यापन किया गया। अभियान में हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की वर्तमान गतिविधियों पर निगरानी रखने के साथ-साथ उन्हें किसी भी प्रकार के अपराध से दूर रहने के लिए सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन

रविवार को थानों कि पुलिस टीम ने सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के निवास स्थानों पर जाकर उनकी गतिविधियों का भौतिक सत्यापन किया। अपराधियों को हिदायत दी गई कि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त न हों। उन्हें यह भी चेतावनी दी गई कि वे कानून का उल्लंघन करते पाए गए तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सत्यापन अभियान के दौरान स्थानीय जनता को जागरूक किया गया और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया गया। जिन अपराधियों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, उनके खिलाफ निगरानी बढ़ाने और कानून कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस टीम ने लोगों से अपील किया कि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed