{"_id":"5d2388298ebc3e6cad333720","slug":"police-fir-in-three-persons-ambedkar-nagar-news-lko4696168186","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता के फरार होने में तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता के फरार होने में तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। आलापुर में विवाह के पांच दिन बाद दुल्हन द्वारा नकदी व जेवरात लेकर फरार हो जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामला आलापुर थाना क्षेत्र के रामपुर इंडीपिंडी गांव का है।
गांव निवासी दुर्गविजय यादव पुत्र श्यामनारायण यादव की शादी 25 जून को सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मजीसा गांव निवासी एक युवती से हुई थी। आरोप है कि 30 जून की रात दुल्हन ने परिवारीजनों को नींद की गोली दे दिया। आधी रात जब परिजन नींद में आ गए तो इसी बीच मौका पाकर उसने घर में रखी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। सुबह होने पर जब परिजनों की नींद खुली तो बहू घर से गायब थी।
काफी खोजबीन के बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। घर में रखी नकदी व आभूषण भी गायब मिला। बाद में श्यामनरायण थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। इसी क्रम में पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक आरोपी राहुल यादव व दो युवतियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।