फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police could not catch the miscreants even after 72 hours

72 घंटे बाद भी बदमाशों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

Mon, 25 Apr 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police could not catch the miscreants even after 72 hours
टांडा (अंबेडकरनगर)। भट्ठा व्यवसायी के साथ मारपीट कर दो लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों को 72 घंटे बीत जाने के बाद अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि एसपी ने मामले में टांडा कोतवाली पुलिस सहित तीन टीमों को खुलासे के लिए लगाया है। इसके बावजूद अब तक पुलिस टीम बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुधीपुर में पीके भट्ठा के मालिक हाजी महमूद आलम के बड़े पुत्र मोहम्मद उमर उर्फ मोनू अपने भट्ठे पर मौजूद थे। इसी बीच भट्ठे पर तीन बाइक पर सवार होकर मुंह में गमछा बांधे कुल नौ लोग आ पहुंचे और मोनू के कमरे में जाकर पिटाई करने लगे। बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से तीन फायर भी किए और मजदूरों को देने के लिए लाये हुए पैसों को लूट कर भाग गए।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल गत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से भी मिला था। जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जल्द से जल्द खुलासा करने की बात कही गई हैं। मामले में जल्द खुलासा करने के लिए उच्चाधिकारियों की ओर से टांडा कोतवाली पुलिस के साथ जनपद की स्वाट टीम व अन्य टीमें भी लगाई गई हैं। परंतु वारदात के 72 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस टीम अब तक खाली हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बढ़ाई लूट में डकैती की धारा
टांडा। बीते गुरुवार को दिनदहाड़े कोतवाली क्षेत्र के बुधीपुर में ईंट भट्ठे पर भट्ठा मालिक के पुत्र को घायल कर लूट के मामले को पुलिस ने डकैती की धारा में तरमीम कर दिया है। पुलिस ने वादी द्वारा लिखाई गयी रिपोर्ट में जहां चार लोगों का जिक्र किया था, वहीं पुलिस ने अपनी विवेचना में वारदात में नौ लोगों को शामिल होना पाया है। उक्त मामले में कई लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस वारदात के जल्द खुलासा करने की बात कह रही है। मुकदमे की विवेचक महिला उप निरीक्षक वंदना अग्रहरि ने बताया कि ईंट भट्ठे पर हुई लूट के मामले में वादी मोहम्मद उमर उर्फ मोनू की ओर से लिखाए गए मामले में डकैती की धारा शामिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed