फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police caught two cow smugglers, driver absconding

पुलिस ने दो गो तस्कर पकड़े, चालक फरार

Wed, 14 Sep 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police caught two cow smugglers, driver absconding
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। पुलिस टीम ने जांच के दौरान गो तस्करी से जुड़े दो तस्करों को पिकअप वाहन समेत धर दबोचा। पिकअप का चालक मौके से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। तलाशी के दौरान पकड़े गए दोनों गो तस्करों के पास से दो तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए। पिकअप में सात संरक्षित पशु लदे मिले, जिन्हें आरोपी काटने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जलालपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक वेद प्रकाश यादव सोमवार देर शाम जलालपुर कस्बे में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच अकबरपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार पिकअप आता दिखा। रोकने की कोशिश करने पर चालक ने पिकअप को नगपुर की तरफ मोड़ कर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन

नसोपुर पुल के पास पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप को रोक कर उसमें सवार दो पशु तस्करों को हिरासत में ले लिया, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें छह संरक्षित पशु मिले। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिम्मी उर्फ मोहम्मद अहमद खान निवासी जरही थाना महाराजगंज अयोध्या व मोबीन निवासी कौरा गहनी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के बतौर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed