फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   police arrest seven of engine thief gang

इंजन चोर गिरोह का पर्दाफास, 7 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Feb 2022 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
police arrest seven of engine thief gang
भीटी (अंबेडकरनगर)। भीटी पुलिस टीम ने बुधवार को इंजन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर सात चोरों को भी गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर अलग अलग स्थानों पर छापे में टीम ने चोरी के 9 इंजन, एक पिकअप वाहन समेत इंजन के पार्ट को बरामद कर लिया। बुधवार को थाने के दरोगा अजय प्रताप सिंह टीम के साथ गश्त पर थे। रासलपारा मोड़ पर एक पिकअप वाहन पहुंचा।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने वाहन को रोकर पूछताछ करने के साथ ही वाहन की तलाशी ली तो उसमें इंजन के कई पार्ट दिखायी पड़े। पुलिस टीम ने पूछताछ शुरू की तो चालक सही जानकारी नही दे सका। मौके से पिकअप में मौजूद पांच आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें थाने लेकर गई। थाने में कड़ाई से हुई पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह सामान चोरी का है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने हैदरगंज अयोध्या निवासी कबाड़ी राजमन की दुकान से 2 इंजन व इंजन के पार्ट बरामद किया। टांडा रोड अकबरपुर स्थित कबाड़ी प्रदीप जायसवाल की दुकान पर पुलिस ने छापा मारकर कर 3 इंजन बरामद किए। पुलिस टीम ने चोरों के पास से एक जनरेटर समेत कुल 9 इंजन व उसके पार्ट बरामद किए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास दुबे, निवासी आशाजीतपुर अहिरान, रणधीर यादव निवासी बैजपुर, थाना अहिरौली, रितेश यादव निवासी बैजपुर, थाना अहिरौली, संदीप राजभर निवासी सखौना, पीरपुर, विशाल राजभर निवासी सबना, नरायनपुर, राजमन निवासी हैदरगंज अयोध्या व प्रदीप जायसवाल निवासी नसरूल्लाहपुर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इंजन की चोरी कर इन्हें कबाड़ी की दुकानों पर बेच देते थे। इसके बाद मिलने वाली रकम को बराबर हिस्से में बांट लिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed