फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   police arrest 25 thousand rewarded criminal in a encounter

मुठभेड़ में पुलिस टीम ने दबोचा 25 हजार का इनामी बदमाश

Fri, 18 Feb 2022 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
police arrest 25 thousand rewarded criminal in a encounter
अंबेडकरनगर। एसटीएफ लखनऊ व टांडा पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को धर्मनगर चौहारा के पास मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से दो बदमाश फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन

एसटीएफ लखनऊ व टांडा कोतवाली पुलिस टीम को सूचना मिली कि टांडा कोतवाली के अकूतपुर निवासी इनामी बदमाश अरविन्द वर्मा मोहनगंज की तरफ से बभनजोतिया चौराहा होते हुए हाइवे से एनटीपीसी की तरफ किसी घटना को अंजाम देने जा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस कर्मियों द्वारा एसटीएफ की मदद से बभनजोतिया रोड पर चेकिंग शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

इस बीच एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। जिन्हें संयुक्त टीम ने टॉर्च दिखाकर रोकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगे और बाइक लेकर गिर पड़े। इसके बाद अंबेडकर अहाता की चहारीदीवारी की आंड़ लेकर वे पुलिस टीम पर फायर करने लगे। पुलिस टीम की जबावी कार्यवाही में एक व्यक्ति घायल हो गया, दो व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने घायल की पहचान वांछित व 25 हजार के इनामी अरविंद वर्मा के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम रहे कि बीते दिनों 6 व्यक्तियों द्वारा प्रवीण वर्मा से रुपये लेकर संजय वर्मा की हत्या कर दी थी। उसकी लाश को एक्सीडेंट का रुप देने के लिए पुंथरपुर हाइवे के किनारे फेंक दिया गया था। पुलिस द्वारा घटना का अनावरण करते हुए पांच अभियुक्तों को जेल भेज दिया था। अभियुक्त अरविन्द वर्मा इस घटना में फरार चल रहा था। उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।

पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मैं और मेरे साथियों ने मिलकर संजय वर्मा की हत्या की थी। पुलिस ने उसके पास से बाइक के अलावा एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस व चार खोखे बरामद किए हैं। उसके विरुद्घ टांडा कोतवाली सहित अन्य थानों मे कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में टांडा कोतवाल विजेन्द्र शर्मा समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed