{"_id":"60e0a2458ebc3ecccd68836d","slug":"police-and-pac-personnel-were-stationed-everywhere-ambedkar-nagar-news-lko585336173","type":"story","status":"publish","title_hn":"चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे पुलिस व पीएसी के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे पुलिस व पीएसी के जवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को हुए मतदान व मतगणना को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। मतदान से लेकर मतगणना तक अकबरपुर टांडा मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से लेकर मतगणना कक्ष तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों व पीएसी जवानों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा अकबरपुर टांडा मुख्य मार्ग व जिला अस्पताल के निकट बैरियर लगाकर वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इस बीच एएसपी लगातार संबंधित बैरियर पर पहुंचकर सुरक्षाकर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दे रहे थे।
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शनिवार को 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट सभागार में होनी थी। मतदान व मतगणना को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए इस बीच सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। अकबरपुर टांडा मार्ग स्थित लोहिया भवन व कलेक्ट्रेट के साथ ही जिला अस्पताल के निकट बैरियर लगाकर प्रत्येक बैरियर पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी।
मतदान से लेकर मतगणना तक अकबरपुर टांडा मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहनों के आवागमन को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया गया था। सिर्फ पैदल वालों व एंबुलेंस को ही आने-जाने दिया जा रहा था। कलेक्ट्रेट मुख्य गेट पर मतदान के लिए जाने वाले जिला पंचायत सदस्यों को कड़ी जांच के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था। मुख्य गेट से लेकर मतदान कक्ष तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों व पीएसी की तैनाती की गई थी। उधर, मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए एएसपी संजय राय व एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा लगातार संबंधित बैरियर पर पहुंचकर जरूरी दिशा निर्देश दे रहे थे।