{"_id":"6081af638ebc3e59281adaa2","slug":"police-activism-saved-the-life-of-a-drowning-woman-ambedkar-nagar-news-lko575314456","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की सक्रियता से बची डूब रही महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की सक्रियता से बची डूब रही महिला की जान
विज्ञापन
बसखारी। स्थानीय पुलिस ने एक महिला की जान बचाकर मानवता की मिशाल पेश की है। पुलिस के इस कार्य की चहुंओर सराहना हो रही है।
दरअसल गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि हीरालाल जायसवाल इंटर कॉलेज के निकट स्थित तालाब में एक महिला डूब रही है। इस पर कुछ ही देर में बसखारी थाने के कांस्टेबल संतोष यादव, विष्णु बघेल व शिवम बाबू गंगवार मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले वहां तमाम नागरिक भी पहुंच चुके थे, लेकिन कोरोना के भय के चलते कोई महिला को तालाब से बाहर निकालने के लिए आगे नहीं आया। सिर्फ तमाशबीन बनकर खड़े रहे।
मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने महिला को तालाब से बाहर निकाला। हालांकि तब तक वह बेहोश हो चुकी थी। महिला की हालत को देखते हुए पुलिस कर्मी एंबुलेंस का इंतजार किए बगैर ही एक अन्य ग्रामीण की मदद से चारपाई पर महिला को पैदल लेकर किछौछा स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंच गए।
कोरोना संक्रमण के चलते यहां हॉस्पिटल बंद था, लेकिन पुलिस के निवेदन पर हॉस्पिटल में मौजूद चिकित्सकों ने बिना देरी किए महिला का इलाज शुरू किया। कुछ ही समय बाद महिला को होश्व आ गया। मौके पर मौजूद महिला के परिवारीजनों ने स्थानीय पुलिस को धन्यवाद दिया। वहीं पुलिस के इस बेहतर कार्य की चहुंओर सराहना हो रही है।