{"_id":"619694ad1d9b47392c2cc4d0","slug":"pole-broken-due-to-tractor-collision-shopkeeper-dies-ambedkar-nagar-news-lko60506273","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से पोल टूटा, दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से पोल टूटा, दुकानदार की मौत
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र में मंशापुर कुटी के पास गुरुवार को ट्रैक्टर की टक्कर से टूटकर गिरे विद्युत पोल की चपेट में आकर सुल्तानपुर जनपद निवासी दुकानदार की मौत हो गई। घटना से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय बिजली तार में करंट नहीं प्रवाहित हो रहा था, वरना कई अन्य लोग भी चपेट में आ जाते। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंशापुर कुटी के पास लगे विद्युत पोल में दोपहर में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे पोल टूटकर गिर गया। खंभे के निकट ही जलेबी की दुकान लगा रहा सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के देवपरा निवासी अजय अग्रहरि उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। इससे अफरातफरी मच गई।
चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना स्थानीय नागरिकों ने महरुआ पुलिस को देने के साथ ही घायल अजय को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पहुंचने के पहले ही अजय की मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर रोते-बिलखते परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। एसओ महरुआ विवेक वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। मामले में तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।