{"_id":"6956ab18afd73985f40d15fb","slug":"poets-paid-tribute-to-rahat-indori-by-presenting-their-poetry-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-147999-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शायरों ने कलाम पेश कर दी राहत इंदौरी को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शायरों ने कलाम पेश कर दी राहत इंदौरी को श्रद्धांजलि
Thu, 01 Jan 2026 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
शायर राहत इंदौरी की 76वीं जयंती के अवसर पर बुधवार रात हंसवर स्थित भूलेपुर में मुशायरे में कलाम
अंबेडकरनगर। ख्याति प्राप्त शायर राहत इंदौरी की 76वीं जयंती के अवसर पर बुधवार रात हंसवर स्थित भूलेपुर में मुशायरे का आयोजन किया गया। मुशायरे में शायरों ने अपने-अपने कलाम के माध्यम से राहत इंदौरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुशायरा मुसाब अजीम के संरक्षण में, इकरामुलहक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जबकि संचालन की जिम्मेदारी अबूसाद अंसारी ने निभाई। कार्यक्रम में हाफिज महबूब आलम बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। सितारे उर्दू अवार्ड से सम्मानित शिक्षक मोहम्मद असलम खान ने कहा कि राहत इंदौरी शायरी की दुनिया के चमकते सितारे थे। उनके कलाम में देशभक्ति, इंसानियत और सामाजिक सरोकारों की खुशबू साफ झलकती थी। उन्होंने अपनी शायरी के माध्यम से न केवल भारत, बल्कि विदेशों में भी खास पहचान बनाई। मुसाब अजीम ने कहा कि राहत इंदौरी ने मुशायरे की परंपरा को नया मिजाज दिया और श्रोता व शायर के बीच की दूरी को खत्म कर दिया। उनकी शायरी आम आदमी की आवाज बनकर उभरी। अबूसाद अंसारी ने कहा कि राहत इंदौरी ने जिस मजबूती के साथ न्याय, मानवता और विश्व शांति की आवाज बुलंद की, वह अवर्णनीय है। मुशायरे में राहत नवाज, हाफिज मोहम्मद अनस, डॉ. अजीम अशरफ, अबूसाद, मोहम्मद आसिफ, कुमैल अहमद, इकरामुलहक, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद अहमद, खिज्र हयात ने अपने कलाम देश किए।