फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pledged to control pollution

जगह जगह पौधरोपण कर लिया गया प्रदूषण नियंत्रण का संकल्प

Fri, 05 Jun 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Pledged to control pollution
अंबेडकरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को विविध आयोजन कर वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। कहा गया कि धरती के हरी भरी रहने से लगातार बढ़ते प्रदूषण को रोका जा सकता है। जिलाधिकारी ने अपने आवास व पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में पौधरोपण कर आम लोगों से अपील की कि पर्यावरण को लेकर वे पूरी तरह गंभीर रहें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं। साथ ही उनकी सुरक्षा भी करें। इसके अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गोष्ठी के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने अपने आवास पर प्रभागीय वनाधिकारी टीएन सिंह की मौजूदगी में नीम व पीपल के पौधे लगाते हुए कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं, जिससे पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। यदि पर्यावरण प्रदूषण मुक्त होगा तो सभी जीव-जंतु भी सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधरोपण कर लेने से ही हम सभी की जिम्मेदारी पूरी नहीं हो जाती है। उसकी सुरक्षा की भी जिम्मेदारी हम सभी पर है। पुलिस लाइन में पौधरोपण करते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण का प्रतिकूल प्रभाव जीव-जंतुओं पर पड़ता है। ऐसे में प्रदूषण को रोकने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। चीनी मिल अकबरपुर में इकाई प्रमुख सुनील कुमार यादव, महाप्रबंधक रमाशंकर प्रसाद, महाप्रबंधक प्रेमकुमार पांडेय, अपर महाप्रबंधक गन्ना रवीन्द्र सिंह, उपमहाप्रबंधक अंशु रघुवंशी, अरविन्द सिंह, सत्यवीर सिंह, धनंजय सिंह, नरेन्द्र शर्मा व नीरज सिंह आदि ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर के प्रधानाचार्य सुरेशलाल श्रीवास्तव ने पौधरोपण करने के दौरान कहा कि हम सभी को पौधों के बीच ही रहना होगा। पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं। जनशिक्षण संस्थान कुटियवा की सचिव पुष्पा पाल ने अपनी संस्था के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र में पौधरोपण कर नागरिकों से अपील की कि वे कम से कम दो पौधे जरूर लगाएं। साथ ही उसकी सुरक्षा भी करें।
जिला मुख्यालय स्थित एआरटीओ कार्यालय में आरआई विपिन कुमार ने सहकर्मियों के साथ पौधरोपण किया। अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्ला स्थित मेहंदी एजुकेशनल एकेडमी परिसर में प्रबंधक मेहंदी रजा ने पौधरोपण कर नागरिकों को पौधों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा जलालपुर, आलापुर, टांडा व भीटी तहसील क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर विभिन्न संगठनों ने पौधरोपण किया।

उधर प्रभागीय वनाधिकारी टीएन सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग, पंचायती विभाग, विद्युत विभाग समेत कई अन्य विभागों द्वारा 28 लाख 34 हजार पौधे लगाये जाएंगे। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार लोहिया से अखिलेश अभियान के संयोजक सिद्धार्थ मिश्र ने मोतीलाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में दो दर्जन से अधिक पौधरोपण किया। इसमें सर्वेश यादव, कुंवर सिंह यादव, रामकिशोर व सुभाष तिवारी आदि ने सहयोग किया। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षक मनोराम यादव के नेतृत्व में भी पौधरोपण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed