{"_id":"68b34357aae8eccc59037d46","slug":"players-showed-their-strength-in-tug-of-war-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-141147-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रस्साकसी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रस्साकसी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Sun, 31 Aug 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
एकलव्य स्टेडियम अकबरपुर में रस्साकसी में दम लगाते खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। एकलव्य स्टेडियम अकबरपुर में शनिवार को पैदल चाल व रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित हुई। रस्साकसी में बालकों की कुश्ती स्टेडियम व बालिकाओं में हॉकी स्टेडियम टीम ने दम दिखाकर जीत हासिल किया।
पैदल चाल में अंडर-14 बालक वर्ग में अंकित कुमार व बालिका में साक्षी ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अंडर-18 बालक वर्ग में दुर्गेश व बालिका में अंशिका यादव पहले पायदान पर रही।
रस्साकसी प्रतियोगिता बालिका में हॉकी स्टेडियम की टीम विजेता व हैंडबॉल स्टेडियम की टीम उपविजेता घोषित की गई। वहीं बालक में कुश्ती स्टेडियम की टीम विजेता व हैंडबॉल स्टेडियम की टीम उपविजेता रहे।
विज्ञापन
इसके बाद पैदल चाल की प्रतियोगिता हुई, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 बालक वर्ग में खेलो इंडिया सेंटर के खिलाड़ी अंकित कुमार ने पहला, संदेश ने दूसरा व आलोक तीसरे स्थान पर रहे। वहीं अंडर-18 बालक वर्ग में दुर्गेश ने पहला, हिमांशु ने दूसरा व अभिनव पाल ने तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-18 बालिका वर्ग में अंशिका यादव ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय व राधिका यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने किया। सभी खिलाड़ियों ने दम दिखाया। इस दौरान जिला ओलंपिक संघ सचिव डाॅ. हनुमान प्रताप सिंह, मृत्युंजय सिंह, सौरभ पांडेय, अमित कुमार तिवारी, अदनान अहमद आदि मौजूद रहे।