फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   plantation in large sacle : DM

पर्यावरण बेहतरी के लिए लगाएं अधिक से अधिक पौधे

Fri, 12 Jul 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
plantation in large sacle : DM
अंबेडकरनगर। वन महोत्सव के मौके पर शुक्रवार को जनपद न्यायालय में जिला जज अमरजीत त्रिपाठी व कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम राकेश कुमार मिश्र के नेतृत्व पौधरोपण का आयोजन हुआ। जिला जज ने लोगों से अपील की कि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए न सिर्फ खुद पौधे लगाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में पौधरोपण करते हुए जिला जज अमरजीत त्रिपाठी ने कहा कि पौधे हमारी जिंदगी हैं। लगातार पेड़ कटान से पर्यावरण में गैसों का संतुलन बिगड़ रहा है, ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि न सिर्फ खुद अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

इस दौरान अपर जिलाजज प्रथम वाणीरंजन अग्रवाल, विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट अनमोल पाल, अपर जिलाजज त्वरित प्रथम निरुपमा विक्रम, अपर जिलाजज त्वरित द्वितीय अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नोडल अधिकारी धीरेेंद्र सिंह, सचिव पूजा विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम राकेश कुमार मिश्र ने पौधरोपण करते हुए कहा कि जितनी अधिका हरियाली धरती पर होगी, पर्यावरण उतना ही अधिक शुद्ध होगा। कहा कि यदि एक पेड़ काटा जाता है, तो उसके स्थान पर कम से कम दो पेड़ जरूर लागना चाहिए। इस दौरान एडीएम अमरनाथ राय, जिलापूर्ति अधिकारी राकेश कुमार समेत अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed