{"_id":"62c9c45fa456513bb954691f","slug":"plantation-campaign-will-be-run-in-54-ganga-villages-ambedkar-nagar-news-lko6388811100","type":"story","status":"publish","title_hn":"54 गंगा ग्रामों में चलेगा पौधरोपण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
54 गंगा ग्रामों में चलेगा पौधरोपण अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सीडीओ सुधीर कुमार ने बीती देर शाम गंगा संरक्षण समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें जिले के गंगा ग्रामों में वृहद पौधरोपण अभियान चलाने का निर्देश दिया। कहा कि छात्र-छात्राओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए। पौधरोपण अभियान को सफल बनाकर ही पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सकता है।
सीडीओ ने कहा कि पौधरोपण अभियान को लेकर शासन स्तर से सख्ती बरती जा रही है। ऐसे में जरूरत है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी लोग अपना योगदान दें। बताया कि नदी के किनारे वाले गांवों को गंगा ग्राम के रूप में चिह्नित किया गया है। जिले में गंगा ग्राम के रूप में कुल 54 गांव चिह्नित किए गए हैं। ऐसे में इन गांवों में प्रत्येक सप्ताह छात्र-छात्राओं के माध्यम से जागरूकता रैली निकाली जाए।
पौधरोपण अभियान में ग्रामीणों की भी मदद ली जाए। इससे अभियान को प्रभावी बनाया जा सकता है। डीएफओ एके कश्यप ने बताया कि गंगा ग्रामों को चिह्नित कर लिया गया है। 17 जुलाई तक नदी के किनारे वाले भूभाग पर पौधरोपण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। टांडा के महादेव घाट पर भी वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।