{"_id":"6456a2abefd2542c9f0e40c4","slug":"picnic-spot-ambedkar-nagar-news-c-13-1-220101-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पिकनिक स्पॉट बनेगा रामनगर का अलबेला तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पिकनिक स्पॉट बनेगा रामनगर का अलबेला तालाब
Sun, 07 May 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 07 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। विकासखंड रामनगर के संदहा मजगवां स्थित अलबेला तालाब का शनिवार को डीएम अविनाश कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। तीन राजस्व गांवों के बीच करीब 350 बीघा क्षेत्रफल में फैले इस तालाब को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। कहा कि टांडा हाईवे के किनारे होने के चलते पर्यटन की यहां अच्छी संभावनाएं हैं।
यू के आकार में फैले इस तालाब से संदहा मजगवां, बुकिया व बिसईडांड़ राजस्व गांव की सीमा मिलती है। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि तालाब के पास से दो माइनर गुजरती हैं। एक ही माइनर से इस तालाब में पानी आता है। भ्रमण के दौरान डीएम ने देखा कि तालाब में एक जोड़ा सारस भी विचरण कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह दोनों सारस वर्षों से इस तालाब में रहते हैं। ग्रामीणों ने इनका नामकरण भी आला व बेला नाम से कर रखा है।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाब में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के साथ ही पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करें। साथ ही दोनों माइनरों से तालाब में पानी पहुंचने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। तालाब की पैमाइश कराकर बंधा लगवाने, पौधरोपण, स्ट्रीट लाइट, स्टीमर आदि की व्यवस्था मुकम्मल करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
इस दौरान डीएम ने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की शिकायत सुनीं। तालाब के सौन्दर्यीकरण हो जाने से ग्रामीणों को होने वाले लाभ के बारे में समझाया। इस मौके पर एसडीएम सौरभ शुक्ल, तहसीलदार सुनील कुमार, बीडीओ दिनेश राम, प्रधान रेनू चौधरी व अब्दुल कलाम आदि मौजूद रहे।