{"_id":"595938be4f1c1b810a8b464b","slug":"pickup-crushes-the-old-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार पिकअप ने वृद्ध को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार पिकअप ने वृद्ध को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार वृद्ध को रौंद दिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत भरथुआ गांव निवासी असगर अली (55) पुत्र मोहम्मद बशीर रविवार सुबह बाइक से दोस्तपुर जा रहा था। बताया जाता है कि बाजार के निकट पहुंचने पर पीछे से आ रही पिकअप ने उसे रौंद दिया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जब तक लोग मौके पर पहुंचते, चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। गंभीर अवस्था में असगर को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन
उधर, सम्मनपुर थाना अंतर्गत बरियावन बाजार निवासी घनश्याम (58) पुत्र रामबली रविवार सुबह साइकिल से पलई रामनगर जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेवाना थाना अंतर्गत करमा जगदीशपुर गांव निवासी बृजेश (42) पुत्र नरसिंह दूबे रविवार सुबह बाइक से बेवाना जा रहा था।
थाना क्षेत्र के घटकना गांव के निकट सामने से बाइक सवार ससपना गांव निवासी संजय (40) पुत्र रामसूरत से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर में दोनों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संजय की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।