{"_id":"58372db24f1c1b663a13b1e1","slug":"pickup-crushed-two-youths","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों को पिकअप ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों को पिकअप ने रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे मार्ग दुर्घटना में मृत युवक के परिवारीजन व ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से बारात जा रहे दो युवकों को महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरामदपुर जरियारी गांव के निकट पिकअप ने रौंद दिया। इससे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने ट्रॉमा सेंटर जाते समय दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसे के समय दोनों युवकों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत रौतापुर गांव निवासी रवि यादव (26) पुत्र गंगाराम व इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदीपुर गांव निवासी लवकुश (25) पुत्र त्रिभुवन यादव बुधवार देर शाम एक ही बाइक से महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरामदपुर जरियारी गांव बारात में शामिल होने जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वे दोनों बाजार के निकट पहुंचे तो इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। पिकअप का पिछला पहिया रवि के ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि लवकुश को गंभीर चोटें आईं। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इर्दगिर्द मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख चालक पिकअप लेकर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
इस बीच जानकारी होने पर प्रभारी एसओ अनिल कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सांस चलने की उम्मीद में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया जबकि हालत की गंभीरता को देखते हुए लवकुश को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, लवकुश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।