{"_id":"6324c7d923694772544132dc","slug":"phc-will-be-made-in-pithapur-the-playground-of-the-procession-house-ambedkar-nagar-news-lko648659658","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठापुर मेें बनेगा पीएचसी, बरात घर व खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीठापुर मेें बनेगा पीएचसी, बरात घर व खेल मैदान
विज्ञापन
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। पीठापुर सरैया गांव में पीएचसी, बरात घर व खेल मैदान का निर्माण कराया जाएगा। यह घोषणा शुक्रवार को प्रदेश की ग्राम्य विकास व ग्रामीण अभियंत्रण राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने गांव में आयोजित चौपाल में की। यहां पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान निर्माण में गुणवत्ता खराब पाए जाने पर टीएसी (टेकभनीकल ऑडिट कमेटी) से जांच कराने का निर्देश दिया।
राज्यमंत्री ने पीठापुर सरैया गांव में दो इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण करने के साथ ही अमृत सरोवर का शिलान्यास किया। कहा कि इसका व्यापक लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। वे गांव में बने पंचायत भवन का निरीक्षण करने पहुंचीं, जहां गुणवत्ता खराब मिलने पर इसकी जांच टेकभनीकल ऑडिट कमेटी से कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर स्वास्थ्य केंद्र व अन्य की स्थापना कराने की घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही इसका शिलान्यास करने आऊंगी। बाद में चौपाल के दौरान राज्यमंत्री ने सरकारी की तमाम उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
गर्भवती व नवजात के बेहतर भरण पोषण के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व अधिकारियों को दिया। कहा कि पहले की सरकारों में जाति के नाम पर भेदभाव होता था, लेकिन अब सभी लोगों को योजनाओं से जोड़कर विकास किया जा रहा है।
उन्होंने बीसी सखी उर्मिला यादव को उनकी उल्लेखनीय प्रगति के लिए सम्मानित किया। इससे पहले गांव पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणीराम व समाजसेवी आनंद सिंह ने स्मृति चिह्न देकर मंत्री का स्वागत किया।
इस मौके पर एमएलसी हरिओम पांडेय, बीडीओ सुभाष चंद्र सरोज, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह, ओमप्रकाश गोस्वामी, रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे। मंत्री ने बाद में गांव में ही दलित वर्ग के लोगों के साथ सहभोज भी किया।