{"_id":"60e495778ebc3ec23470985b","slug":"people-upset-due-to-power-cut-in-sultry-heat-ambedkar-nagar-news-lko585769167","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी में विद्युत कटौती से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी में विद्युत कटौती से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भीषण उमसभरी गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है। इससे न सिर्फ विद्युत उपकेंद्र, बल्कि ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए हैं। नतीजा यह है कि जिले में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बेपटरी हो गई। न सिर्फ अघोषित विद्युत कटौती का दंश लोगों को झेलना पड़ रहा है, बल्कि बार-बार की ट्रिपिंग से भी उपभोक्ताओं को मुश्किलें हो रही हैं। बदतर विद्युत आपूर्ति से नाराज उपभोक्ताओं का कहना है कि जब तक जर्जर हो चुके उपकरणों को बदला नहीं जाएगा, तब तक सुचारु बिजली उपलब्ध होना मुश्किल है। इस बीच ओवरलोड को देखते हुए पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने विद्युत चोरी रोकने व बकाया वसूली को लेकर सघन जांच अभियान तेज कर दिया गया है।
तापमान की वृद्धि होने के साथ ही जिले की विद्युत आपूर्ति सेवा भी बेपटरी हो गई है। एक तरफ जहां अघोषित विद्युत कटौती हो रही है, तो वहीं जो बिजली उपभोक्ताओं को उपलब्ध भी हो रही है, तो इसमें भी ट्रिपिंग होती रहती है। नतीजा यह है कि उपभोक्ताओं को उमसभरी गर्मी में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पॉवर कॉरपोरेशन के अनुसार ऐसा विद्युत उपकेंद्रों व ट्रांसफार्मरों के ओवरलोड के चलते हो रहा है।
दरअसल भीषण उमसभरी गर्मी के चलते बीते कुछ दिनों से बिजली की खपत बढ़ गई है। इससे विद्युत उपकेंद्र व ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ गया है। सूत्रों के अनुसार चोरी से बिजली का प्रयोग करते हुए खेत की सिंचाई टुल्लूपंप द्वारा की जा रही है। इसके चलते भी लोड बढ़ गया है। इसी का नतीजा है कि बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब तक जर्जर हो चुके उपकरणों को बदला नहीं जाएगा, तब तक सुचारु बिजली नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन
विद्युत चोरी को लेकर जांच अभियान तेज
बिजली थाना प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि विद्युत चोरी रोकने के लिए पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान विद्युत चोरी करने वालों के विरुद्ध केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि प्रतिदिन औसतन 10 केस इस प्रकार के दर्ज हो रहे हैं। बीते शनिवार को अभियान के दौरान चोरी की बिजली चलाने के मामले में लक्ष्मण, सुखदेव, सुग्रीव, रामअशीष, चंद्रभान, गिरधरीलाल मौर्य, इब्रे हसन आदि के विरुद्ध बकाया व विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया।
उपकेंद्र पर संचालित हुए नए नंबर
विद्युत आपूर्ति में होने वाली गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराने में उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए अकबरपुर व मरैला विद्युत उपकेंद्र को छोड़कर अन्य उपकेंद्रों पर बीएसएनएल नंबर के साथ अतिरिक्त मोबाइल नंबर संचालित किए गए हैं। दरअसल बीएसएनएल सेवा अक्सर बाधित होती रहती है। इसके चलते कई बार इमरजेंसी में दूसरे माध्यमों से केंद्रों तक पहुंचाई जाती है। इस समस्या को देखते हुए ही अतिरिक्त नंबर संचालित किए गए हैं। अधिशाषी अभियंता विद्युत अकबरपुर वीके पटेल ने बताया कि जाफरगंज में 8400144379, इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में 7080883424, जमुनीपुर में 8318755813, बरवां बैरमपुर में 8318565729, बेवाना में 9506727107, कटेहरी में 9695098700, सेनपुर में 7571901190, महरुआ में 9936906138, भीटी में 7239005214 नंबर पर उपभोक्ता अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।
ओवरलोड से हो रही समस्या
विद्युत आपूर्ति में बार-बार जो ट्रिपिंग हो रही है, वह ओवरलोड के चलते हो रही है। भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग बढ़ गई है। इसके चलते उपकेंद्र व ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ गया है। इस पर अंकुश पाने के लिए ही विद्युत चोरी रोकने व बकाया वसूली को लेकर जांच अभियान तेज कर दिया गया है।
-वीके पटेल, अधिशाषी अभियंता विद्युत अकबरपुर