फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People's movement will become easier

लोगों का आवागमन हो जाएगा आसान

Sun, 31 Oct 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
People's movement will become easier
जलालपुर। लगभग 5 माह से बदहाल तमसा नदी के पुल के दिन अब बहुरने लगे हैं। लोक निर्माण विभाग ने लगभग 30 लाख रुपये की लागत से पुल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। इससे आम नागरिकों का आवागमन आसान हो जाएगा। पुल क्षतिग्रस्त होने से आम लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही थीं। इसे लेकर लोगों ने जहां कई बार प्रशासन से पुल की मरम्मत कराने की मांग की थी, वहीं अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब लोक निर्माण विभाग ने पुल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जलालपुर नगर के निकट तमसा नदी पर वर्षों पहले पुल का निर्माण हुआ था। करीब 5 माह पूर्व अचानक पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे प्रशासन को बैरिकेडिंग कर एक हिस्से से आवागमन रोकना पड़ा था। कोई हादसा न हो, इसके लिए लोक निर्माण विभाग की टीम भी कुछ दिनों तक तैनात थी, और कुछ दिनों के लिए भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एक लेन से आवागमन होने के चलते लोगों को आवागमन में मुश्किल हो रही थी। कई बार वाहनों का लंबा जाम भी लगता रहता है। इस बीच बीती 29 सितंबर को अमर उजाला ने एक बार फिर आम जनता की समस्याओं को लेकर पुल की बदहाली की खबर को प्रमुखता से छापा। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन

खबर प्रकाशन के करीब एक माह बाद अब लोक निर्माण विभाग ने लगभग 30 लाख रुपये की लागत से पुल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। इस पुल से न सिर्फ जलालपुर तहसील क्षेत्र के लोग आवागमन करते हैं, बल्कि इस मार्ग से बसखारी, टांडा, रामनगर के अलावा बस्ती व आजमगढ़ आदि जनपदों के लिए यात्री आवागमन करते हैं। यह मार्ग टांडा, बसखारी से होकर गुजर रहे एनएच 233 से भी लिंक है। ऐसे में इस मार्ग पर सुचारु आवागमन काफी जरूरी है। पुल की मरम्मत शुरू होने पर आम लोगों ने खुशी का इजहार किया है। स्थानीय राधेश्याम शुक्ल, आशुतोष सिंह, राजकुमार, गुरुप्रसाद व घनश्याम आदि ने कहा कि अमर उजाला की ओर से समय-समय पर जनता की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया, जिससे प्रशासन से तेजी दिखायी। उधर लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता महावीर सिंह ने बताया कि पुल की मरम्मत करायी जा रही है। आम लोगों के हितों का पूरा ख्याल रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed