फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People ready welcome to Ganesh - Lakshmi in home

गणेश-लक्ष्मी के स्वागत को जगमग हुए घर

Tue, 10 Nov 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 10 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन

छोटी दीपावली पर शाम को पूरा जिला जगमग हो गया। शाम को बाजारों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। लोग सुबह से देर रात तक खरीदारी में व्यस्त दिखे। गणेश-लक्ष्मी, पूजन सामग्री, लइया-चूरा, दीये व पूजन से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चीज लोग खरीदने को आतुर दिखे। पटाखा के अलावा मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ थी।

विज्ञापन


लोग अब बस बुधवार शाम के शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं, जब घर में महालक्ष्मी का आगमन होगा। दीपावली की पूर्व संध्या पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र रंग बिरंगे प्रकाश से नहा उठे। लोगों ने घरों व प्रतिष्ठानों में आकर्षक सजावट की। वहीं, सुबह से ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की बाजारें ग्राहकों से भरी पड़ी थीं।
विज्ञापन


लोग पसंदीदा सामानों की खरीदारी करने में मशगूल थे। मंगलवार को लाई, चना व गट्टे की बिक्री जोरों पर रही। नगर के शहजादपुर चौक, बस स्टेशन व पहितीपुर चौराहे आदि क्षेत्रों में दुकानें लगी हुई थीं। यहां शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्र के लोगों ने खरीददारी की। पटाखे व मिठाइयों की भी जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज व डॉ. गणेश कृष्ण जेतली इंटर कॉलेज परिसर में पटाखा बिक्री के विशेष केंद्र बनाए गए थे। यहां अलग-अलग क्षेत्रों से आए दुकानदारों ने देर शाम तक पटाखों की बिक्री की। किसी हादसे से निपटने के लिए यहां सुरक्षा के उपकरण भी लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed