{"_id":"9c700cd0b791c18fde08603f3a51a329","slug":"people-participated-in-janata-darshan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दर्शन में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दर्शन में उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 26 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के गदायां निवासी गंगाराम पुत्र बलिकरन ने डीएम से शिकायत की कि उन्हे वर्ष 2008 में पट्टा मिला था। गांव के कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन तहसील प्रशासन कब्जा नहीं हटवा रहा है। इसके चलते उसे पट्टे की भूमि पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
डीएम ने सदर तहसीलदार को मामले को अविलंब दिखवाने का निर्देश दिया। भगवानपुर निवासी रामप्रसाद ने गांव के कुछ लोगों पर अपने सहन दरवाजे की भूमि पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कहा कि विपक्षी मंदिर का निर्माण कराकर उसकी भूमि हड़पना चाहते हैं। डीएम ने इस मामले में एसडीएम आलापुर को मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन