{"_id":"66ce169f30525678760c3f42","slug":"people-of-pipri-lauki-khurd-are-in-panic-due-to-attack-of-leopard-ambedkar-nagar-news-c-99-1-brp1002-113597-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तेंदुए की दस्तक से पिपरी लौकी खुर्द के लोग दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तेंदुए की दस्तक से पिपरी लौकी खुर्द के लोग दहशत में
Tue, 27 Aug 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 27 Aug 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
पिपरी लौकी खुर्द गांव का मामला, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
जरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग तुलसीपुर रेंज अंतर्गत ग्राम पिपरी लौकी खुर्द में तीन दिनों से तेंदुए की आमद से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पिंजरा लगवाने की मांग की है।
प्रधान हैसियत अली, अंकू मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, पप्पू, रमजान, वारिस अली, अमरजीत, छोट्टन, धीरज, धनजीत, सुकई सहित दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि तीन दिनों से लगातार तेंदुआ क्षेत्र में घूम रहा है। कभी बाग में तो कभी अमृत सरोवर तालाब के पास दिखाई दे रहा है। सोमवार को तेंदुआ सरयू नहर होते हुए पीडब्ल्यूडी मार्ग पर बैठा था, ग्रामीणों के शोर मचाने पर भी तेंदुआ नहीं हटा। डायल 112 को फोन कर सूचना दी गई। उसके सायरन की आवाज सुनकर तेंदुआ रास्ते से हटा।
तेंदुआ रविवार की रात तीन कुत्तों को एक साथ उठा ले गया। इसके अतिरिक्त एक बकरी को भी उठा ले गया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पिंजरा लगवाने की मांग की है। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि मौके पर जाकर ग्रामीणों को सतर्क कराया गया है। पिंजरा लगवाया जाएगा।