फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   people of Lohia village are waiting for house

लोहिया गांवों के पात्रों को आवास का इंतजार

Sat, 02 Jan 2016 11:44 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन

शेष 417 पात्र अभी भी वंचित हैं। वित्तीय वर्ष पूरा होने में महज तीन माह शेष है। ऐसे में लक्ष्य के सापेक्ष यह कार्य वित्तीय वर्ष में पूरा हो पाना असंभव दिख रहा है। आवास सुविधा समय से न मिल पाने के चलते गरीब ठंड में ठिठुरने को विवश हैं।

विज्ञापन


लोहिया समग्र ग्राम योजना प्रदेश सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। शासन के दिशा निर्देश के मुताबिक इस बार वित्तीय वर्ष 2015-16 में जिले के 29 लोहिया गांवों में कुल 505 पात्रों का चयन हुआ था। पात्रों के हिसाब से जिले को 13 करोड़ 88 लाख 75 हजार रुपए की जरूरत थी।
विज्ञापन


इसमें 387 बीपीएल कार्डधारक तथा 118 अन्य कार्डधारकों के गरीब परिवारों को शामिल किया गया है। लोहिया आवास योजना के तहत गरीबों का पक्का मकान बनाने के लिए प्रत्येक आवास के लिए 2 लाख 75 हजार रुपए निर्धारित है। इसमें दो कमरे व एक बरामदा के अलावा शौचालय का निर्माण कराना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम किस्त के रूप में पात्रों को 1 लाख 37 हजार 500 रुपए की रकम दी जाती है। प्रथम किस्त का उपभोग प्रमाण पत्र दिए जाने के बाद ही दूसरी किस्त की रकम पात्रों के खाते में निर्गत की जाती है। जिले में लोहिया आवास योजना का हाल यह कि अब तक एक भी आवास का निर्माण पूरा नहीं हो सका है।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक सरकार द्वारा समय से रकम न दिए जाने के चलते ही अब तक अधिकांश पात्रों को इसका लाभ नहीं मिल सका। बीते दिनों प्रथम किस्त की रकम महज 88 पात्रों के खाते में भेज जा सकी है। शेष 417 पात्रों को योजना के तहत अब तक प्रथम किस्त की रकम नहीं मिल सकी।


आवास बनानेे की तमाम उम्मीद सजोए गरीब खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। लोगों में भय है कि कहीं वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद उन्हें धनराशि ही न उपलब्ध कराई जाए। कई बार इसे लेकर पात्रों ने कार्यालय में दस्तक भी दी, लेकिन कुछ नहीं हो सका। धन न मिलने से अधिकांश गरीबों में आवास मिल पाने की उम्मीद क्षीण होती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed