{"_id":"4a91801b83105955a8f5aedce1c472ab","slug":"people-got-rid-of-humidity-from-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मिली लोगों को उमस से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मिली लोगों को उमस से निजात
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
रविवार सुबह से ही धूप छांव के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा था। कभी तेज धूप निकलती, तो कभी सूर्य को काले बादल ढक लेते। इससे लोगों को उम्मीद बंधी कि शायद काले मेघा आज मायूस न करें। सायं करीब पांच बजे आसमान पर उमड़ घुमड़ रहे बादल तेज हवा के साथ बरस पड़े।
विज्ञापन
कुछ ही देर तक हुई बारिश के बाद बादल आगे बढ़ गए, तो लोगों में मायूसी छा गई। दरअसल हल्की बारिश के चलते उमस और भी बढ़ गई थी। लगभग आधा घंटे के अंतराल के बाद एक बार फिर से आसमान पर छाए बादल बरस पड़े। इससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
अकबरपुर नगर के कई मोहल्लों में बच्चे टोलियाें के साथ गलियों में निकलकर बारिश का आनंद लिया। उधर बारिश ने धान किसानों को भी काफी राहत पहुंचाई। अकबरपुर के किसान राकेश तिवारी व विंदेश्वरी प्रसाद शुक्ला ने कहा कि मौजूदा समय में बारिश की अत्यंत आवश्यकता थी।
विज्ञापन
भीटी तहसील क्षेत्र के जगदीश सिंह व जितेंद्र ने कहा कि यदि इसी प्रकार से रुक रुककर बारिश होती रहे, तो इसका व्यापक लाभ धान की फसल को मिलेगा। टांडा के मोहम्मद इलियास व रविशंकर ने कहा कि धान की फसल के लिए अमृत बनकर वर्षा का पानी गिरा है। जिन्होंने रोपाई कर ली है, उन्हें तो फायदा मिला ही है, साथ ही बेरन लगाने के लिए खेत तैयार करने में भी आसानी होगी।