{"_id":"575da2cd4f1c1ba43f11b9ac","slug":"people-felt-relief-after-rain-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से लोगों को मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में रविवार को हुई जोरदार बारिश के बाद अकबरपुर नगर में सड़कों पर भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को रविवार दोपहर बाद उस समय राहत मिली, जब अचानक आसमान पर काली घटाएं छा गईं। जिले में तेज हवा के साथ लगभग एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इससे एक तरफ जहां भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली, वहीं सिंचाई की बाट जोह रहे किसानों के चेहरे भी खिल उठे।
विज्ञापन
बारिश का आनंद उठाने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बारिश होने के दौरान ही किसान अपने-अपने खेतों पर पहुंच गए। दरअसल इन दिनों धान की बेड़न लगाने के लिए खेत तैयार किया जा रहा है। बारिश न होने से खेतों में दरारें पड़ गईं थीं। इससे खेत तैयार करने में किसानों को व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश होने से जिला मुख्यालय पर जगह जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे लोगों को आवागमन में व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मानसून प्रारंभ होने से पहले जलनिकासी की समुचित व्यवस्था किए जाने अकबरपुर नगर पालिका परिषद प्रशासन द्वारा किया गया दावा मानसून से पहले की बारिश में ही हवा हवाई साबित हुआ।
विज्ञापन
रविवार दोपहर बाद तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश से अकबरपुर नगर में जगह जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। टांडा के इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत इल्तिफातगंज बाजार में रविवार दोपहर बाद बारिश में दीवार ढहने से उसकी चपेट में आकर वासिद गंभीर रूप से घायल हो गया।
हले उसे सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वासिद इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत ढेलमऊ गांव, इल्तिफातगंज आया हुआ था। बारिश के दौरान वह बाजार स्थित जलील के घर के बाहर छज्जे के नीचे खड़ा हो गया। इसी बीच दीवार ढह गई। इससे वह मलबे की चपेट में आ गया।
बारिश के चलते जमुनीपुर बाजार में लगा ट्रांसफार्मर गिर पड़ा। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना के बाद भी पावर कॉरपोरेशन का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच सका। स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार में जिस विद्युत खंभे पर विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, वह खंभा काफी जर्जर हो चुका था।