फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People donated khichdi and did bath-worship

लोगों ने खिचड़ी दान कर किया स्नान-पूजन

Sat, 15 Jan 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
People donated khichdi and did bath-worship
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को मकर संक्रांति पर्व के मौके पर विविध आयोजन हुए। कहीं स्नान-पूजन का दौर चला तो कहीं सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। कई क्षेत्रों में योगाभ्यास शिविर आयोजित हुए, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भागीदारी की। मान्यता है कि इस दिन भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं और शुभ कार्यों का शुभारंभ होता है। फिलहाल इस बार भी मकर संक्रांति यानि खिचड़ी पर्व दो दिन मनाया जाएगा। शनिवार को भी कई क्षेत्रों में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को श्रद्धा के साथ मकर संक्रांति यानि खिचड़ी पर्व मनाया गया। घरों में पूजन-अर्चन व खिचड़ी दान देने के साथ ही काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने विभिन्न पवित्र घाटों पर पहुंचकर स्नान-दान किया। कहीं सहभोज तो कहीं योगाभ्यास शिविर का आयोजन हुआ। मकर संक्रांति के मौके पर योग वेलनेस सेंटर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय आलापुर में सूर्य नमस्कार आसान का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

योग प्रशिक्षक डॉ. ललित कुमार तिवारी ने बताया कि मकर संक्रांति से सूर्य की ऊर्जा में बढ़ोत्तरी शुरू हो जाती है। संपूर्ण प्रकृति को सूर्य की इस विलक्षण ऊर्जा का लाभ मिलने लगता है। उन्होंने सभी लोगों सेे नियमित सूर्य नमस्कार योगासन करने का आह्वान किया। कहा कि स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन के लिए योग जरूरी है। जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के जीवत मंडल में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव व पूर्व जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह की उपस्थिति में मकर संक्रांति के मौके पर सहभोज का आयोजन हुआ। दलित बस्ती में अप्रतिम नरायण के आवास पर आयोजित सहभोज में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष ने आम नागरिकों को मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी। अध्यक्षता गिरधारी निषाद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बसखारी में विश्व ब्राह्मण चेतना मंच के तत्वावधान में संगठन की स्थापना दिवस के मौके पर भटपुरवा में सहभोज का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, राष्ट्रीय प्रवक्ता आरएन मिश्र की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट होकर कुरीतियों को दूर भगाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आशाराम पांडेय, विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त, रुद्रप्रसाद उपाध्याय, मीरा पांडेय व रामपलटन आदि मौजूद रहे। मकर संक्रांति के मौके पर सुगौटी गांव में मेले का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मंदिर में खिचड़ी चढ़ाई और समाज की बेहतरी की दुआएं मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed