फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   people are hopeless from Shyama Prasad Mukherjee scheam

श्यामाप्रसाद मुखर्जी योजना से भी लोग नाउम्मीद

Thu, 17 Sep 2015 11:42 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन

सरकार की प्राथमिकता में शुमार लोहिया समग्र ग्राम विकास से जुड़ी कई योजना के लिए समय पर धन नहीं मिल पा रहा है, तो वहीं अंबेडकर गांव व गांधी ग्राम जैसी योजनाओं का कोई पुरसाहाल नहीं है। अब ऐसे में एक नए नाम से सामने आ रही योजना को लेकर भी कहीं से ज्यादा उम्मीदें नजर नहीं आती।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी की तरह गांवों को विकसित करने के लिए केन्द्र सरकार ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी ग्रामीण मिशन योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत गांवों को चयनित कर उनमें तेजी से विकास सुनिश्चित किए जाने हैं। निश्चिततौर पर यह योजना कागजों में जितनी अच्छी दिखाई देगी, वास्तविक धरातल पर उसके परिणाम उतने सुहाने नहीं होंगे।
विज्ञापन


कारण यह कि पहले से जो योजनाएं चल रही हैं, उनका वास्तविक हश्र लोगों के सामने है। गांवों का विकास तय करने के लिए मौजूदा सरकार ने वर्ष 2013-14 में 20 गांव चयनित किए थे। कागजों पर तो इन गांवों का पूर्ण विकास हो चुका है, लेकिन सच में ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क व जल निकासी के अलावा शौचालय, पेयजल व आवास आदि क्षेत्रों में अभी भी तमाम पात्रों को सुविधाओं की दरकार बनी हुई है। वर्ष 2014-15 में 29 गांवों का चयन हुआ। इनमें से अब तक विभाग के ही मुताबिक लगभग 80 प्रतिशत काम हुए हैं।

वर्ष 2015-16 में चयनित 29 गांवों में विकास की हालत यह है कि कई योजनाओं में धन ही नहीं मिल पाया है। संपर्क मार्ग के लिए 17 करोड़ 89 लाख की जरूरत थी, लेकिन अब तक कोई रकम नहीं मिली है। आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए 1 करोड़ 10 लाख, वैकल्पिक मार्ग प्रकाश के लिए 64 लाख, इन्दिरा आवास के लिए 4 करोड़ 18 लाख तथा लोहिया आवास के लिए 3 करोड़ 24 लाख की डिमांड है, लेकिन अब तक रकम नहीं पहुंच पायी है।


ऐसे में लोहिया गांवों को लेकर चल रहे विकास के दौर का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। इससे पहले गांधी ग्राम व अंबेडकर गांव की जो परिकल्पना थी, वह फिलहाल ठंडे बस्ते में है। जाहिर तौर पर ऐसे गांवों की सुध बीते कई वर्षों में नहीं ली जा सकी है। ग्रामीणों के मुताबिक जरूरत नई नई योजनाएं संचालित करने की नहीं, बल्कि पहले से चली आ रही रही योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed