{"_id":"62c332794540900cdd25cfda","slug":"pending-problems-to-be-resolved-ambedkar-nagar-news-lko638154423","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित समस्याओं का निस्तारण कराया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित समस्याओं का निस्तारण कराया जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लंबित समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के तत्वावधान में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि सेवानिवृत्त शिक्षक विभिन्न प्रकार की मुश्किलों से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि प्रोन्नति वेतनमान का भुगतान अब तक नहीं हो सका है। तमाम मांग के बाद भी भविष्य निधि की राशि जिले में नहीं मांगी जा रही है। एरियर का भुगतान भी अब तक नहीं हो सका है। इसके चलते सेवानिवृत्त शिक्षकों को आर्थिक मुश्किलें हो रही हैं।
जब भी इसे लेकर आवाज बुलंद की जाती है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। इससे आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ती है। नतीजा यह है कि सेवानिवृत्त शिक्षक आर्थिक संकट से संघर्ष कर रहे हैं। जंतरी प्रसाद, दयाराम, भगवत प्रसाद त्रिपाठी, रामनरेश, किशोर कुमार, बाबूलाल, बजरंग बहादुर आदि ने कहा कि अविलंब समस्याओं का निस्तारण किया जाए।