फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   PCS

साधारण परिवार से निकलकर संतरंजन ने रचा इतिहास

Wed, 17 Feb 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
PCS
PCS - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के घोषित परिणाम में जिले के साधारण परिवार से जुड़े संतरंजन श्रीवास्तव को कामयाबी मिली है। वह एसडीएम बने हैं। उन्होंने सामान्य वर्ग की मेरिट सूची में 32वां स्थान हासिल किया है। संतरंजन की सफलता से परिवार व शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील क्षेत्र के रसूलपुर उसरी लोदीपुर निवासी हरिधारी श्रीवास्तव के इकलौते पुत्र संतरंजन ने परिवार का नाम ऊंचा कर दिया। अकबरपुर में ही प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने वाले संतरंजन ने हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई अयोध्या से की। उन्होंने लखनऊ के बीबीडी कॉलेज से बीटेक की डिग्री हासिल की जबकि गोरखपुर के एक कॉलेज से एमटेक किया। संतरंजन के सगे मामा सुल्तानपुर निवासी आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि पहले ही प्रयास में संतरंजन को यह महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।
विज्ञापन

अत्यंत साधारण परिवार से निकलकर संतरंजन ने जो कामयाबी हासिल की है, उससे पूरे परिवार व शुभचिंतकों का मान बढ़ा है। बकौल आनंद तीन भाई-बहनों में संतरंजन सबसे बड़े हैं। वे लखनऊ में रहकर ही तैयारी कर रहे थे। उनकी छोटी बहन का बीते दिनों ही उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर चयन हुआ है जबकि सबसे छोटी बहन एमएससी करने के बाद बीटीसी कर रही हैं। माता पुष्पा श्रीवास्तव गृहणी हैं। बुधवार को नतीजा घोषित होते ही परिवार के सदस्य खुशी से चहक उठे। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed