फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   PCS

पीसीएस परीक्षा में उपासना व विनय सफल

Sat, 12 Sep 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
PCS
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की 2018 की परीक्षा घोषित परिणामों में जिले के कई होनहारों ने परचम लहराया है। युवाओं की इस सफलता पर परिजनों व शुभचिंतकों ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

जलालपुर के अस्ताबाद निवासी डॉ. उपासना वर्मा ने राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर सफलता हासिल की है। वह बीते 14 साल से मुख्यालय के राजकीय बालिका विद्यालय में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। उनके पति चंद्रसेन वर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अकबरपुर में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पद पर तैनात हैं। उपासना की मां प्रधानाध्यापिका के पद पर सेवा दे रही हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा विसई पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरिपालपुर व इंटरमीडिएट की शिक्षा मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा से प्राप्त की। स्नातक, परास्नातक, एमएड व पीएचडी की उपाधि डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से प्राप्त की है। विद्यालय व परिवार की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही उन्होंने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

वहीं, टांडा तहसील के दौलतपुर गांव निवासी विनय त्रिपाठी ने पहले प्रयास में ही उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर ट्रेजरी ऑफिसर बनने का गौरव प्राप्त किया है। विनय की इस उपलब्धि से परिवार के सदस्यों व सगे संबंधियों में खुशी का माहौल है। विनय के पिता राम सजीवन तिवारी उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं जबकि मां गृहणी हैं। विनय ने बताया कि यह उपलब्धि हासिल कर वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गहरी इच्छाशक्ति व संयम का होना बेहद जरूरी है। सही रणनीति एवं सकारात्मक सोच भी इसमें काफी मददगार साबित होती है। विनय की इस उपलब्धि पर लोगों ने परिजनों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed