फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   PCS

श्वेता, अनूप व रामजियावन को मिली पीसीएस में सफलता

Fri, 11 Sep 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
PCS
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के घोषित परीक्षा परिणामों में जिले के कई मेधावियों ने परचम लहराया है। इस सफलता पर जनपदवासियों ने खुशी का इजहार किया है। सफल मेधावी इससे पहले भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चुके हैं। जिलाधिकारी रहे सुरेश कुमार की पुत्री ने भी डिप्टी एसपी पद पर चयनित हुई हैं।
विज्ञापन

आलापुर तहसील क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी अनूप तिवारी ने पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। अनूप वर्तमान में दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड से चयनित होकर दिल्ली सरकार में बतौर शिक्षक कार्यरत हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2018 के नतीजों की घोषणा की। अनूप की सफलता की खबर मिलते ही परिजनों व सगे संबंधियों में खुशी की लहर दौड़ गई। अनूप ने प्रारंभिक शिक्षा लल्लनजी ब्रह्मचारी इंटर कॉलेज भरतपुर व स्नातक की शिक्षा लल्लनजी ब्रह्मचारी महाविद्यालय से ग्रहण की । पिता रमेश तिवारी गांव में ही रहकर अच्छे अभिभावक का दायित्व निभा रहे हैं। अनूप के बड़े भाई हरिप्रसाद तिवारी लखनऊ में व्यापार करते हैं।
विज्ञापन

अनूप ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया। इसी तहसील क्षेत्र के भगवानपुर मंझरिया गांव निवासी रामजियावन मौर्य ने भी सफलता हासिल की है। रामजियावन मौर्य की प्रारंभिक शिक्षा एमजीएस इंटर कॉलेज दुल्हूपुर, इंटरमीडिएट की शिक्षा एसआर इंटर कॉलेज सैदहीं में हुई। उन्होंने स्नातक की परीक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय और परास्नातक की परीक्षा कानपुर विश्वविद्यालय से पास की। रामजियावन मौर्य मौजूदा समय में दिल्ली में शिक्षक पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उनकी सफलता पर अधिवक्ता पत्नी मिथिलेश मौर्या, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, वीरेंद्र कुमार मौर्य, शिक्षक महेंद्र प्रसाद मौर्य, रामनवल मौर्य आदि ने प्रसन्नता जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा तहसील क्षेत्र के सुलेमपुर निवासी श्वेता वर्मा ने भी डिप्टी एसपी पद पर सफलता प्राप्त की है। श्वेता ने पढ़ाई लखनऊ और दिल्ली में की है। वह नेट व जेआरएफ की परीक्षा में भी सफलता हासिल कर चुकी हैं। उनकी सफलता पर परिजनों व शुभचिंतकों ने खुशी का इजहार किया है। श्वेता बचपन से ही पढ़ाई में तेज थीं। उनके पिता एमपी वर्मा गाजीपुर में सहायक अभियंता के पद पर तैनात हैं।

श्वेता की सफलता पर जिला पंचायत सदस्य साधू वर्मा, अधिवक्ता अनिरुद्ध वर्मा, श्यामजी वर्मा, जिला पंचायत सदस्य लालबहादुर, विकास पटेल आदि ने खुशी जाहिर की है। उधर, जिले के डीएम रहे सुरेश कुमार की पुत्री दीपांशी ने भी डिप्टी एसपी बनने में सफलता हासिल की है। दीपांशी ने जेआरएफ परीक्षा भी पास की है। उन्होंने यह सफलता दूसरे प्रयास में हासिल की है। मां डॉ. विमलेश राठौर आर्ट ऑफ लिविंग और नेचुरोपैथी की प्रशिक्षक हैं। दीपांशी की सफलता पर लोगों ने फोन पर सुरेश कुमार को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed