फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Payment of five and a half crores to sugarcane farmers

गन्ना किसानों को साढ़े पांच करोड़ का भुगतान

Tue, 21 Dec 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Payment of five and a half crores to sugarcane farmers
अंबेडकरनगर। अकबरपुर चीनी मिल ने मौजूदा पेेराई सत्र में किसानों को पांचवीं बार भुगतान किया है। चीनी मिल प्रबंधन के अनुसार बीती 16 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये का भुगतान संबंधित किसानों के खाते में कर दिया गया है। चीनी मिल प्रशासन ने किसानों से आह्वान किया है कि जिन किसानों के बैंक खाते में किसी भी प्रकार की दिक्कत है, वे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर अपने सही खाते को फीड करा लें।
विज्ञापन

बीती 24 नवंबर से चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ था। जनसंपर्क अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि मौजूदा पेराई सत्र में चीनी मिल किसानों से खरीदे गए गन्ने का भुगतान समय-समय पर कर रही है। इस बीच चीनी मिल ने पांचवीं बार भुगतान किया है। बीती 16 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये का भुगतान संबंधित किसानों के खाते में कर दिया गया है।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी ने किसानों से आह्वान किया कि जिन किसानों के बैंक खाते की फीडिंग गलत ढंग से हो गई है, वे अपना खाता चीनी मिल अधिकारियों से संपर्क कर ठीक करा सकते हैं। बताया कि किसानों के गन्ने की खरीद प्राथमिकता के आधार पर कराई जा रही है। समय-समय पर भुगतान भी किया जा रहा है। बताया कि चीनी मिल प्रत्येक चार दिन बाद किसानों को भुगतान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed